फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

22 फरवरी: आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर

Tue, 22 Feb 2022 06:58 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Tue, 22 Feb 2022 06:58 AM IST
विज्ञापन
Hindi News Headlines 22 February Today: Important and big news stories of 22 February updates on Amar Ujala
दिन की प्रमुख खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...

Hindi News Headlines 22 February Today: Important and big news stories of 22 February updates on Amar Ujala
आजादी का अमृत महोत्सव - फोटो : Twitter

आजादी का अमृत महोत्सव: 75 बिंदुओं पर 75 शहरों में आज से कार्यक्रम शुरू, संस्कृति मंत्रालय संग 12 विभाग व मंत्रालय एक मंच पर पर
आजादी के अमृत महोत्सव के तहत मंगलवार से 28 फरवरी तक 75 बिंदुओं पर 75 शहरों में कार्यक्रमों का आयोजन होगा। केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय के साथ 12 विभाग व मंत्रालय एक मंच पर वैज्ञानिक उपलब्धियों का उत्सव मनाएंगे। साथ ही 2047 के स्वर्णिम महोत्सव की रूपरेखा भी तय होगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

Hindi News Headlines 22 February Today: Important and big news stories of 22 February updates on Amar Ujala
रूस ने इन दो क्षेत्रों में किया सैनिकों को भेजने का एलान। - फोटो : अमर उजाला।

डोनेत्स्क और लुहांस्क: यूक्रेन के इन दो शहरों में घुसेगी पुतिन की सेना, 2014 से अशांति, 14 हजार लोग गंवा चुके जान
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के दो शहरों- डोनेत्स्क और लुहांस्क को स्वतंत्र क्षेत्रों के तौर पर पहचान देने की बात कही है। इसके बाद उन्होंने इन दोनों शहरों में अपनी सेना भेजकर अलगाववादियों को खुली मदद देने का भी एलान कर दिया। पुतिन के इस कदम से पश्चिमी देशों में हलचल मच गई है। यूरोपीय देशों, अमेरिका और ब्रिटेन ने रूस और यूक्रेन के इन दोनों क्षेत्रों पर सख्त प्रतिबंध लगाने की चेतावनी भी जारी कर दी है। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन
Hindi News Headlines 22 February Today: Important and big news stories of 22 February updates on Amar Ujala
दिल्ली का मौसम - फोटो : amar ujala

Delhi Weather Forecast: आज 30-40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चलेगी हवा, गरज के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान
मौसम विभाग ने मंगलवार को 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है। पूर्वानुमान है कि मंगलवार को अधिकतम तापमान 26 और 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Hindi News Headlines 22 February Today: Important and big news stories of 22 February updates on Amar Ujala
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

Jammu-Kashmir Weather: आज भारी बारिश-बर्फबारी की चेतावनी, राष्ट्रीय राजमार्ग और अन्य संपर्क मार्गों पर पड़ सकती है मार
राजधानी श्रीनगर में बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 2.2, पहलगाम में माइनस 6.0 और गुलमर्ग में माइनस 8.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह और कारगिल में कड़ाके की ठंड जारी है। लेह में बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 13.5 और कारगिल में माइनस 18.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed