रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध थमता नजर नहीं आ रहा है। रूसी सेना यूक्रेन के कई शहरों पर मिसाइलों से हमला कर रही है। इसके अलावा रूस ने राजधानी कीव की घेराबंदी तेज कर दी है। यूक्रेन पर हमले के बाद रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है। उनकी जिंदगी को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं। पुतिन की कथित गर्लफ्रेंड को लेकर भी चर्चाएं हो रही हैं।
Vladimir Putin's girlfriend: जानिए कौन है पुतिन की गर्लफ्रेंड, दुनियाभर में होती है चर्चा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानिए कब से हैं साथ
पहली बार व्लादिमीर पुतिन का नाम अलीना से साल 2008 में जुड़ा था। मॉस्को से प्रकाशित होने वाले अखबार ने यह दावा किया था। साल 2013 में रूसी राष्ट्रपति पुतिन और उनकी पत्नी ल्यूडमिला का तलाक हो गया था। इसके बाद अलीना को 'रूस की फर्स्ट लेडी' माना जाने लगा। उस समय उन्होंने सार्वजनिक तौर पर रूसी राष्ट्रपति की पार्टनर होने से इंकार कर दिया था।
हालांकि इसके बाद भी दोनों के रिश्ते की खबरें आती रहीं। कहा गया कि पुतिन और अलीना ने इंगेजमेंट के बाद शादी कर ली है। साल 2016 में अलीना को रिंग पहने हुए देखा गया था और वह उस दौरान कैमरे से बचती हुई नजर आई थीं। कई मौकों पर वेडिंग रिंग के साथ दिखने पर अफवाहों को बल मिल गया।
कहा जाता है कि पुतिन और अलीना के बच्चे भी हैं। साल 2017 में एक जिम्नास्टिक कॉम्पिटिशन में शामिल होने पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने लूज फिटिंग रेड ड्रेस पहनी हुई थीं तब कहा गया कि वह अपने बेबी बंप को छिपाने के लिए ऐसी ड्रेस पहनी हुई थीं। तब एक रूसी अखबार ने अलीना और पुतिन की खबर प्रकाशित की थी, लेकिन इससे मना कर दिया गया था। इसके बाद वहां की अथॉरिटी ने इस अखबार को बंद करा दिया था। पुतिन और अलीना के बच्चों के बारे में दोनों की साथ तस्वीरें सामने आने के बाद चर्चा तेज हो गई। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अपने परिवार और निजी जीवन को हमेशा सीक्रेट रखते हैं।
जानिए कौन हैं अलीना?
अलीना काबेवा रूस की एक राजनेता हैं। इसके अलावा वह रिटायर्ड रिदमिक जिम्नास्ट भी हैं और मीडिया मैंनेजर का भी काम करती हैं। अलीना तब के सोवियत संघ में शामिल रहे उज्बेकिस्तान में 12 मई, 1983 को जन्मी थीं। अलीना के पिता मराट काबेवा एक फुटबॉल खिलाड़ी थे। अलीना ने भी अपना करियर खेल में ही बनाया। साल 2000 में सिडनी के एथेंस गेम्स में अलीना ने रिदमिक जिम्नास्ट में ब्रॉन्ज मेडल जीता था।