फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hill Station: भारत का वो शहर जहां कार ले जाना है मना, जानिए क्या है वजह?

Fri, 29 Mar 2024 05:50 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Fri, 29 Mar 2024 05:50 PM IST
विज्ञापन
matheran the smallest hill station of india where cars are banned smallest hill station in india
Hill Station - फोटो : facebook

Smallest Hill Station In India: अक्सर लोग अपनी फैमिली और दोस्तों के साथ कार में घूमना पसंद करते हैं। किसी भी ट्रिप पर जाना हो या लॉन्ग ड्राइव पर जाना हो, लोग अपनी कार में ही सहज महसूस करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत में ही एक जाना माना शहर है, जहां कार लेकर कोई नहीं जा सकता है। आइए आपको बताते हैं कि ये जगह कौन ही है और इस खूबसूरत जगह पर कैसे पहुंचा जा सकता है।



इस जगह का नाम माथेरान है, जो महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में स्थित है। ये देश का सबसे छोटा हिल स्टेशन माना जाता है। लेकिन आपको जानकर हैरत होगी कि ये एशिया की एकमात्र ऐसी जगह है, जो पूरी तरह से ऑटोमोबाइल-फ्री हिल स्टेशन है। यहां कोई भी कार या ऑटो लेकर नहीं जा सकता है। पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए सरकार ने इसे संवेदनशील क्षेत्र घोषित कर दिया है। यही वजह है कि कोई भी इस हिल स्टेशन पर कार लेकर नहीं जा सकता है।

matheran the smallest hill station of india where cars are banned smallest hill station in india
Hill Station - फोटो : istock

माथेरान एक हरे-भरे हिल स्टेशन से बढ़कर किसी स्वर्ग की तरह नजर आता है। अगर आप ये सोच रहे हैं कि फिर यहां लोग कैसे आते हैं या लोग यहां यातायात के लिए किस चीज का इस्तेमाल करते हैं, तो आपको बता दें कि यहां आने-जाने के लिए लोग घुड़सवारी करते हैं। इतना ही नहीं यहां पर तेज आवाज करना भी मना है। हॉर्न जैसी चीजें बजाने पर पूरी तरह रोक लगाई गई है।

matheran the smallest hill station of india where cars are banned smallest hill station in india
मानसून डेस्टिनेशन - फोटो : istock

यह जगह समुद्र तल से करीब 2600 फीट की ऊंचाई पर मौजूद है। इस हिल स्टेशन पर घूमने के लिए बहुत सी जगहें हैं। ये मुंबई से मात्र 100 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इस स्टेशन तक जाने के लिए कुछ किलोमीटर पहले ही कार से उतरना पड़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
matheran the smallest hill station of india where cars are banned smallest hill station in india
Hill Station - फोटो : pixabay
इसके बाद आगे जाने के लिए लोग घोड़ों की मदद लेते हैं। यहां के लुइसा पॉइंट पर आप ट्रैकिंग करते हुए 1.5 किलोमीटर का रास्ता तय कर सकते हैं। चार्लोट झील माथेरान के सबसे शानदार आकर्षण केंद्रों में से एक है, जो आपको प्रकृति की गोद में शांति की अनुभूति करा सकता है।
विज्ञापन
matheran the smallest hill station of india where cars are banned smallest hill station in india
Hill Station - फोटो : pixabay

आपको बता दें कि माथेरान के अलावा दुनिया में एक वेनिस (इटली) भी एक ऐसा शहर है, जहां कार चलाने पर पाबंदी है। दरअसल इस शहर में कोई सड़क नहीं है। यहां पर लोग एक जगह से दूसरी जगह जाने के लिए गोंडाला (एक तरह की नाव) का उपयोग करते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed