वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के डर से लोगों की जिंदगी में कई बदलाव आए हैं। सार्वजनिक जगहों पर एक-दूसरे के बीच उचित दूरी, मास्क लगाकर बाहर निकलना समेत कई आवश्यक चीजों का ध्यान भी लोग रख रहे हैं। इसी बीच महाराष्ट्र के मराठवाड़ा इलाके में एक शख्स ने सोशल सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखकर शादी करने के लिए ऐसा तरीका निकाला, जो काफी हटके है।
2 of 5
ऊंट पर दूल्हा
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, मराठवाड़ा और पश्चिम महाराष्ट्र में कोरोना के नए केस लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसे में मराठवाड़ा में एक दूल्हे ने घोड़ी की जगह ऊंट पर बैठने का फैसले लिया, ताकि कोरोना संक्रमण का खतरा कम हो सके।
3 of 5
ऊंट पर दूल्हा
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि मराठवाड़ा इलाके के सालेगांव में रहने वाले पूर्व सैनिक महादेव सखाराम वरपे के बेटे की अक्षय वरपे की शादी ऐश्वर्या रणदिवे के साथ हाल ही में संपन्न हुई। 22 वर्षीय अक्षय पेशे से श्रमजीवी पत्रकार हैं, तो वहीं 21 साल की ऐश्वर्या टीचिंग में अपना करियर बनाना चाहती हैं। इतना ही नहीं अक्षय की शादी में परिवार के लोगों ने महाराष्ट्र सरकार के नियमों के मुताबिक कुल मेहमानों की संख्या 50 से कम रखी।
4 of 5
ऊंट पर दूल्हा
- फोटो : सोशल मीडिया
शादी में बाहर से आए किसी मेहमान की वजह से कोरोना संक्रमण न फैल जाए, इसके लिए अक्षय और उनके पिता ने विशेष सतर्कता बरतने का फैसला किया। वहीं अक्षय बारात में जाने के लिए घोड़ी की जगह ऊंट को चुना। उनका कहना है कि ऊंचाई अधिक होने से कोरोना संक्रमण का खतरा कम रहेगा। बता दें कि ऊंट के इंतजाम में ही अक्षय को 12 हजार रुपये खर्च करने पड़े।
5 of 5
ऊंट पर दूल्हा
- फोटो : सोशल मीडिया
कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच अक्षय की बारात बेहद ही सादगी से निकली और बारातियों ने भी आपस में सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने का पूरा प्रयास किया। ऐश्वर्या के परिवार वालों ने भी सारे इंतजाम सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखकर किया। ऊंट पर बारात वाली इस शादी की तस्वीरें इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।