फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

88 बच्चों का पिता था भारत का ये राजा, विदेशों में भी थे शानो-शौकत के चर्चे

Fri, 20 Nov 2020 06:03 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Fri, 20 Nov 2020 06:03 PM IST
विज्ञापन
maharaja of patiala bhupinder singh has first own aircraft in india
महाराजा भूपिंदर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

आजादी से पहले हमारा देश कई छोटी-छोटी रियासतों में बंटा हुआ था। पटियाला राजघराना भी इन्हीं में से एक था। पटियाला राजघराना की गिनती धनी रियासतों में होती थी। यहां के महाराजा भूपिंदर सिंह देश के ऐेसे पहले शख्स थे, जिनके पास अपना प्राइवेट प्लेन था। महाराजा भूपिंदर सिंह की लाइफस्टाइल देखकर अंग्रेज भी खौफ खाते थे। वो जब भी विदेश जाते थे, पूरा का पूरा होटल ही किराया पर ले लेते थे। महाराजा भूपिंदर सिंह के पास 44 रोल्स रॉयस कार थीं, जिनमें से 20 रोल्स रॉयस का काफिला रोजमर्रा में सिर्फ राज्य के दौरे के लिए इस्तेमाल होता था।

maharaja of patiala bhupinder singh has first own aircraft in india
महाराजा भूपिंदर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

महाराजा भूपिंदर सिंह पटियाला राजघराना के ऐसे राजा थे, जिनको लेकर कई सारे किस्से मशहूर हैं। वो भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान भी थे। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड को खड़ा करने में महाराजा ने काफी पैसे खर्च किए। इसके अलावा 40 के दशक तक जब भी भारतीय टीम विदेश जाती थी, तो अमूमन उसका खर्च वो उठाया करते थे। हालांकि, इसके एवज में वो टीम के कप्तान भी बनाए जाते थे।

maharaja of patiala bhupinder singh has first own aircraft in india
महाराजा भूपिंदर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

10 रानियां और 88 बच्चे
दीवान जर्मनी दास ने अपनी किताब "महाराजा" में महाराजा भूपिंदर सिंह के बारे में विस्तार से लिखा है। महाराजा भूपिंदर सिंह की 10 रानियां और 88 वैध संतानें थीं। महाराजा के शानोशौकत के चर्चे दुनियाभर में फैले थे। साल 1935 में बर्लिन के दौरे पर उनकी मुलाकात हिटलर से हु। कहा जाता है कि महाराजा भूपिंदर सिंह से हिटलर इतने प्रभावित हो गए कि अपनी मेबैक कार राजा को तोहफे में दे दी। हिटलर और महाराजा के बीच दोस्ती काफी लंबे समय तक रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
maharaja of patiala bhupinder singh has first own aircraft in india
रोल्स रॉयस कार - फोटो : सोशल मीडिया

सबसे महंगा हीरों का हार 
महाराजा भूपिंदर सिंह के ठाठ के एक से बढ़कर एक उदाहरण हैं। साल 1929 में महाराजा ने कीमती नग, हीरों और आभूषणों से भरा संदूक पेरिस के जौहरी को भेजा। लगभग 3 साल की कारीगरी के बाद जौहरी ने एक ऐसा हार तैयार किया, जो काफी चर्चा में रही। यह हार उस समय देश के सबसे महंगे आभूषणों में से एक था।

विज्ञापन
maharaja of patiala bhupinder singh has first own aircraft in india
हिटलर की मेबैक कार - फोटो : सोशल मीडिया

क्रिकेट के प्रति प्यार
पटियाला के महाराजा को क्रिकेट से काफी लगाव था। बीसीसीआई के गठन के समय तो उन्होंने बड़ा आर्थिक योगदान तो दिया ही, बाद में भी वो बोर्ड की हमेशा मदद करते रहे। मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम का एक हिस्सा भी महाराजा के योगदान से बना था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed