फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अजीबोगरीब मामला: दुर्लभ बीमारी के वजह से मिली खूबसूरत आंखें, लेकिन गंवाना पड़ा बहुत कुछ

Fri, 20 Nov 2020 06:03 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Fri, 20 Nov 2020 06:03 PM IST
विज्ञापन
most stunning blue eyes of indonesian indigenous tribes due to waardenburg syndrome
अजीबोगरीब बीमारी - फोटो : सोशल मीडिया

नीली आंखों का जिक्र हमेशा अनोखी सुंदरता के तौर पर किया जाता है। लेकिन इंडोनेशिया जैसे देश में नीली आंखों वाले लोगों का मिलना कोई आसान बात नहीं है। इस देश की बहुसंख्यक आबादी के काले बाल और काली आंखें हैं। हालांकि, इंडोनेशिया की एक स्थानीय जनजाति के कुछ सदस्यों की आंखें नीली रंग की चमकती हुई है। लेकिन उनकी ये आंखे सुंदरता की जगह दर्द का सबब है। क्योंकि उनके आंखों का रंग एक दुर्लभ रोग के वजह से बदल गया है।

most stunning blue eyes of indonesian indigenous tribes due to waardenburg syndrome
अजीबोगरीब बीमारी - फोटो : सोशल मीडिया

'वॉर्डनबर्ग सिंड्रोम' एक ऐसा रोग है, जिसके वजह से सुनने की क्षमता में कमी आ जाती है और विशिष्ट शारीरिक अंगों के रंग में भी कमी हो जाती है। हालांकि, यह रोग बहुत ही दुर्लभ है। ऐसा माना जाता है कि यह रोग लगभग 42,000 लोगों में से एक व्यक्ति को होता है। यह रोग कई जीनों में बदलाव के कारण होता है, जो भ्रूण के विकास में तंत्रिका शिखा कोशिकाओं के संचालन को प्रभावित करता है। वॉर्डनबर्ग सिंड्रोम होने पर दोनों आंखें या फिर केवल एक चमकदार नीली रंग की हो सकती है।

most stunning blue eyes of indonesian indigenous tribes due to waardenburg syndrome
अजीबोगरीब बीमारी - फोटो : सोशल मीडिया

वॉर्डनबर्ग सिंड्रोम का प्रभाव विशेष रूप से जातीय समूहों में देखा जा सकता है, जिनमें नीली आंखें जैसी विशेषता बहुत दुर्लभ है। इंडोनेशियाई भूविज्ञानी और शौकिया फोटोग्राफी करने वाले कोरचनोई पसारीबू के द्वारा ली गई बूटन जनजाति के सदस्यों की तस्वीरों में आप इनके आंखों के रंगों में आए बदलाव को देख सकते हैं।
 
View this post on Instagram

. ~ Juan Aprilian ~ Rare are and uniqe genetic condition which known as Waardenburg Syndrome. Location : Kendari, Sulawesi Tenggara Gear : Sony A9 , Lens 135mm F1.8 #instagram #sonyalpha_id #natgeoindonesia #natgeo #natgeotravel #hipaae #wonderfulindonesia #natgeoyourshot #yourshotphotographer #fotokitaid #kendariinfo #mountesia #indonesia #indonesia_photography #gettyimages #picoftheday #photooftheday #photography #blueeyes #blue #buton #awesome_photographers #worldphotographyhub #marimotret_id #mountesia #gogreen #healtheworld #earth #savetheearth #humanrights

A post shared by Korchnoi Pasaribu (@geo.rock888) on

विज्ञापन
विज्ञापन
most stunning blue eyes of indonesian indigenous tribes due to waardenburg syndrome
अजीबोगरीब बीमारी - फोटो : सोशल मीडिया

बूटन जनजाति के लोगों का घर इंडोनेशिया के सुलावेसी क्षेत्र में बूटन द्वीप पर स्थित है। इस जनजाति समुह में से कुछ लोग वॉर्डनबर्ग सिंड्रोम से पीड़ित हैं और इनकी  एक या दोनों आंखें बेहद चमकीले नीले रंग की हो चुकी हैं।

विज्ञापन
most stunning blue eyes of indonesian indigenous tribes due to waardenburg syndrome
अजीबोगरीब बीमारी - फोटो : सोशल मीडिया

कोरचनोई पसारीबू ने पिछले महीने बूटन द्वीप का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने आश्चर्यजनक रूप से चमकीली नीली आंखों पर फोकस करते हुए जनजातीय लोगों की कुछ तस्वीरें लीं। ये तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की हैं, अब ये तस्वीरें वायरल हो रही हैं। बूटन जनजाति के लोगों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी बड़े पैमाने पर साझा हो रही हैं।

View this post on Instagram

. ~ Juan Aprilian ~ Rare are and uniqe genetic condition which known as Waardenburg Syndrome. Location : Kendari, Sulawesi Tenggara Gear : Sony A9 , Lens 135mm F1.8 #instagram #sonyalpha_id #natgeoindonesia #natgeo #natgeotravel #hipaae #wonderfulindonesia #natgeoyourshot #yourshotphotographer #fotokitaid #kendariinfo #mountesia #indonesia #indonesia_photography #gettyimages #picoftheday #photooftheday #photography #blueeyes #blue #buton #awesome_photographers #worldphotographyhub #marimotret_id #mountesia #gogreen #healtheworld #earth #savetheearth #humanrights

A post shared by Korchnoi Pasaribu (@geo.rock888) on

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed