फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दुनिया में ऐसे परमाणु विस्फोट से मचेगी तबाही, लिविंग नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी ने मचाई हलचल

Sun, 25 May 2025 04:37 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sun, 25 May 2025 04:37 PM IST
सार

Living Nostradamus Prediction: एथोस सैलोमे को द लिविंग नास्त्रेदमस (जीवित नास्त्रेदमस) के नाम से जाना जाता है। जीवित नास्त्रेदमस की कई भविष्यवाणियां सच हो चुकी हैं। उन्होंने कोरोना वायरस, रूस-यूक्रेन युद्ध और क्वीन एलिजाबेथ की मौत की भविष्यवाणी की थी, जो सच साबित हुई हैं।

विज्ञापन
living nostradamus ethos salome silent nuclear disaster prediction
दुनिया में ऐसे परमाणु विस्फोट से मचेगी तबाही, लिविंग नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी ने मचाई हलचल - फोटो : Adobe Stock

Living Nostradamus Prediction: दुनिया में कई ऐसे प्रसिद्ध भविष्यवक्ता हुए हैं, जिनकी ज्यादातर भविष्यवाणियां सच साबित होती हैं। इन भविष्यकताओं में फ्रांस के भविष्यवक्ता नास्त्रेदमस (Nostradamus Predictions for 2025) और बुल्गारिया की बाबा वेंगा (Baba Vanga Predictions for 2025) का नाम मुख्य तौर पर लिया जाता है। नास्त्रेदमस और बाबा वेंगा की अधिकतर भविष्यवाणियां सच साबित हुई हैं। वर्तमान समय में ब्राजील के भविष्यवक्ता एथोस सैलोमे की तुलना नास्त्रेदमस की जाती है। 



एथोस सैलोमे को द लिविंग नास्त्रेदमस (जीवित नास्त्रेदमस) के नाम से जाना जाता है। जीवित नास्त्रेदमस की कई भविष्यवाणियां सच हो चुकी हैं। उन्होंने कोरोना वायरस, रूस-यूक्रेन युद्ध और क्वीन एलिजाबेथ की मौत की भविष्यवाणी की थी, जो सच साबित हुई हैं। इसके कारण ही उनकी तुलना 16वीं शताब्दी के प्रसिद्ध भविष्यवक्ता नास्त्रेदमस से की जाती है। अब उन्होंने साइलेंट परमाणु विस्फोट की आशंका जताई है। उनका कहना है कि इससे दुनिया सिर्फ कुछ ही सेकेंड की दूरी पर खड़ी है। आइए जानते हैं कि लिविंग नेस्त्रेदमस ने आखिर क्या भविष्यवाणी की है, जिसने हलचल मचा दिया है। 
 

living nostradamus ethos salome silent nuclear disaster prediction
दुनिया में ऐसे परमाणु विस्फोट से मचेगी तबाही, लिविंग नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी ने मचाई हलचल - फोटो : Instagram/athos_salome

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एथोस सैलोमे ने कई डराने वाली चेतावनी जारी की है। उन्होंने वर्तमान जियो-पॉलिटिकल परिदृश्य और दुनिया में बढ़ते संघर्षों को देखते हुए यह चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि यूक्रेन में युद्ध खत्म हो जाएगा, लेकिन कोई भी जीत की घोषणा नहीं कर सकेगा। साथ ही उन्होंने एक 'अदृश्य युद्ध' के बारे में भविष्यवाणी की है, जो एक परमाणु रिएक्टर को उड़ा सकता है। इससे भारी तबाही मचेगी। 
 

living nostradamus ethos salome silent nuclear disaster prediction
दुनिया में ऐसे परमाणु विस्फोट से मचेगी तबाही, लिविंग नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी ने मचाई हलचल - फोटो : Instagram/athos_salome

इन जगहों पर मचेगी तबाही

साथ ही सैलोमे ने अटलांटिक मेरिडियनल ओवरटर्निंग सर्कुलेशन (एएमओसी), जिसे गल्फ स्ट्रीम के नाम से भी जानते हैं। इसे आंशिक तौर पर खत्म' होने को लेकर भी चेतावनी दी है। उनका कहना है कि इससे यूरोप के तापमान पर भीषण प्रभाव होगा। पश्चिमी यूरोप में भयानक सूखा पड़ने और न्यूयॉर्क, मुंबई और लागोस जैसे शहरों में अचानक बाढ़ आने की आशंका जताई है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
living nostradamus ethos salome silent nuclear disaster prediction
दुनिया में ऐसे परमाणु विस्फोट से मचेगी तबाही, लिविंग नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी ने मचाई हलचल - फोटो : Instagram/athos_salome

यूक्रेन-रूस युद्ध में कोई नहीं जीतेगा

उन्होंने एक अघोषित समझौते की भविष्यवाणी की है। उनका कहना है कि साल 2025 में यूक्रेन-रूस युद्ध स्थिर हो जाएगा, सीमाएं स्थिर हो जाएंगी और यूक्रेन एक 'बफर राज्य' बन जाएगा। हालांकि, इस युद्ध में कोई नहीं जीतेगा, बल्कि आर्थिक वजहों से यह खत्म हो जाएगा। 

Baba Vanga: बाबा वेंगा की डरावनी भविष्यवाणी, साल 2025 में होगा कुछ ऐसा, मानव सभ्यता का शुरू हो जाएगा अंत

विज्ञापन
living nostradamus ethos salome silent nuclear disaster prediction
दुनिया में ऐसे परमाणु विस्फोट से मचेगी तबाही, लिविंग नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी ने मचाई हलचल - फोटो : Adobe Stock

शुरू होगा अदृश्य युद्ध

लिविंग नेस्त्रेदमस ने कहा कि है कि एक ऐसी जंग छिड़ेगी जिसका टेलीविजन पर प्रसारण नहीं होता और वो हर दिन जारी है। इनमें से एक ईरान और इजरायल के बीच भूमिगत संघर्ष भी है। ड्रोन हमला या औद्योगिक तोड़फोड़ और साइबर हमले पहले से ही युद्ध का एक खामोश मैदान बन गए हैं। 

Mysterious Temple: सिर्फ एक रात में बनकर तैयार हुए थे ये मंदिर, इनकी कहानी जानकर हो जाएंगे हैरान

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed