{"_id":"6831bbe95b7acd69a6092910","slug":"temples-built-in-one-night-know-mysterious-story-behind-these-sacred-structures-2025-05-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mysterious Temple: सिर्फ एक रात में बनकर तैयार हुए थे ये मंदिर, इनकी कहानी जानकर हो जाएंगे हैरान","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Mysterious Temple: सिर्फ एक रात में बनकर तैयार हुए थे ये मंदिर, इनकी कहानी जानकर हो जाएंगे हैरान
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: धर्मेंद्र सिंह
Updated Sat, 24 May 2025 06:00 PM IST
सार
Mysterious Temple: भारत में कई बेहद प्रसिद्ध मंदिर हैं। इनमें कुछ मंदिर किसी चमत्कार से कम नहीं हैं। कुछ मंदिर सैकड़ों साल पुराने हैं और हर मंदिर के निर्माण से जुड़ी एक अलग कहानी है।
विज्ञापन
1 of 5
सिर्फ एक रात में बनकर तैयार हुए थे ये मंदिर (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
Mysterious Temple: भारत में कई बेहद प्रसिद्ध मंदिर हैं। इनमें कुछ मंदिर किसी चमत्कार से कम नहीं हैं। कुछ मंदिर सैकड़ों साल पुराने हैं और हर मंदिर के निर्माण से जुड़ी एक अलग कहानी है। आज हम आपको अपनी खबर में ऐसे ही कुछ मंदिरों के बारे में बताएंगे, जिनका निर्माण सिर्फ एक रात में हुआ था। इनके निर्माण के पीछे की कहानी भी बड़ी ही दिलचस्प है।
मध्यप्रदेश के मुरैना जिले से करीब 20 किलोमीटर की दूरी पर एक प्राचीन शिव मंदिर है, जिसका नाम है ककनमठ। इस मंदिर का निर्माण कच्छवाहा वंश के राजा कीर्ति सिंह के शासनकाल में किया गया था। यह मंदिर सिर्फ एक रात में बनकर तैयार हुआ है। कहा जाता है कि इस मंदिर का निर्माण भोलेनाथ के गण यानी भूतों ने किया था। इस मंदिर की खास बात यह है कि इसका निर्माण पूरी तरह से पत्थरों से हुआ है और यह इस तरीके से रखे गए हैं कि उनके बीच संतुलन बना हुआ है। इन पत्थरों को बड़े से बड़े आंधी-तूफान भी हिला नहीं सकते हैं।
2 of 5
सिर्फ एक रात में बनकर तैयार हुए थे ये मंदिर (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : Adobe Stock
उत्तर प्रदेश के वृंदावन में गोविंद देव जी का मंदिर है। यह मंदिर भी करीब से देखने पर अधूरा सा ही लगता है। कहा जाता है कि यह मंदिर भी एक रात में ही बनकर तैयार हुआ है। मान्यता है कि भूतों या दिव्य शक्तियों ने मिलकर एक रात में इस मंदिर को बनाया है। कहा जाता है कि सुबह होने से पहले ही किसी ने चक्की चलानी शुरू कर दी, जिसकी आवाज से मंदिर का निर्माण करने वाले काम पूरा किए बिना ही चले गए।
3 of 5
सिर्फ एक रात में बनकर तैयार हुए थे ये मंदिर (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : Adobe Stock
उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में शिव जी का एक मंदिर है, जिसे हथिया देवाल के नाम से जाना जाता है। इस मंदिर के बारे में मान्यता है कि एक हाथ वाले शिल्पकार ने एक रात में ही इस मंदिर का निर्माण कर दिया था। हालांकि रात होने और जल्दी बनाने के चक्कर में यहां शिवलिंग का अरघा विपरीत दिशा में बना दिया गया था। इस वजह से यहां शिवलिंग की पूजा नहीं की जाती है।
सिर्फ एक रात में बनकर तैयार हुए थे ये मंदिर (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : Adobe Stock
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से 32 किलोमीटर दूर भोजपुर में एक पहाड़ी पर स्थित भोजेश्वर मंदिर है। इस शिव मंदिर का निर्माण परमार वंश के मशहूर राजा भोज द्वारा करवाया गया था। हालांकि यह मंदिर अधूरा ही है, लेकिन इसका निर्माण अधूरा क्यों छोड़ा गया, इस बात का इतिहास में कोई पुख्ता प्रमाण नहीं है। ऐसी मान्यता है कि इस मंदिर का निर्माण एक ही रात में होना था, लेकिन छत का काम पूरा होने के पहले ही सुबह हो गई, इसलिए काम अधूरा रह गया। इस मंदिर कि विशेषता इसका विशाल शिवलिंग है जो एक ही पत्थर से निर्मित दुनिया का सबसे बड़ा शिवलिंग है।
सिर्फ एक रात में बनकर तैयार हुए थे ये मंदिर
- फोटो : Adobe Stock
झारखंड के देवघर में स्थित शिव मंदिर को कौन नहीं जानता है। बाबा बैद्यनाथ धाम एक विश्व प्रसिद्ध मंदिर है। मान्यता है कि भगवान विश्वकर्मा ने यहां सिर्फ एक रात में मंदिरों का निर्माण किया है। इस मंदिर के प्रांगण में माता पार्वती का मंदिर है, जिसके बारे में कहा जाता है कि इसका निर्माण कार्य होते-होते सुबह हो गई, जिसकी वजह से मंदिर अधूरा रह गया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।