फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Best Village: दुनिया के पांच सबसे खूबसूरत गांव, देखने आते हैं लाखों लोग, जानिए क्या है खासियत

Sat, 20 May 2023 06:26 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sat, 20 May 2023 06:26 PM IST
विज्ञापन
List of Five Most Beautiful Tourism Villages in the World Know Locations and Interesting Facts in Hindi
Most Beautiful Village in World - फोटो : iStock

 Most Beautiful Village in World: दुनियाभर में आपने एक से बढ़कर एक शहर देखे होंगे। शहरों की चमक लोगों को अपनी तरफ खींचती है, लेकिन इस दुनिया में कई बेहद खूबसूरत गांव भी है। इन गांवों को देखने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं। आज हम आपको ऐसे ही पांच गावों के बारे में बताएंगे। यह गांव कोई सामान्य गांव नहीं है। इन गावों को विश्व स्तर पर ख्याति मिली हुई है। यूनाइटेड नेशन्स वर्ल्ड टूरिज्म ऑर्गेनाइजेशन की तरफ से 2022 में इन्हें बेस्ट टूरिज्म विलेज (Best Tourism Village) के खिताब से सम्मानित किया गया था। आइए आपको बताते हैं इन गांवों की खासियत...

जेल एम सी टाउन

ऑस्ट्रिया के जेल एम सी टाउन को खूबसूरती के लिए पूरी दुनिया में जाना जाता है। साल्जबर्ग के दक्षिण में यह गांव जेल झील के किनारे बसा हुआ है। यह खूबसूरत गांव पर्यटकों को आकर्षित करता है। करीब 80 मील में फैले इस गांव में स्की रिसॉर्ट है। सुंदर पहाड़ियों और वनों से यह गांव सजा है। इस गांव में प्राकृतिक सुंदरता देखने को मिलती है।

List of Five Most Beautiful Tourism Villages in the World Know Locations and Interesting Facts in Hindi
Most Beautiful Village in World - फोटो : iStock

वाग्रेन टाउन

ऑस्ट्रिया का वाग्रेन टाउन भी पर्यटकों को आकर्षण का केंद्र है। यह गांव ऊंची घाटी के बीच बसा है और नदी के किनारे स्थित है। लगभग आठ महीने तक यह गांव बर्फ की चादर से ढका रहता है। सूर्य की रोशनी में बर्फ ऐसे चमकती है जैसे आसमान में तारे। दुनियाभर के लोग यहां पर छुट्टियां मनाने के लिए आते हैं। 

List of Five Most Beautiful Tourism Villages in the World Know Locations and Interesting Facts in Hindi
Most Beautiful Village in World - फोटो : iStock

पुक्वेल्डन गांव

चिली में चिलो द्वीप समूह पर पुक्वेल्डन गांव बास हुआ है, जिसे लेमुय द्वीप के नाम से भी जाना जाता है। इस खूबसूरत गांव में तीन विश्व विख्यात चर्च हैं। यह चर्च लकड़ी से बने हैं। इनको यूनेस्को के विश्व धरोहर स्थल में भी शामिल किया गया है। माना जाता है कि इस गांव में कोई बेरोजगार नहीं है। यहां पर हमेशा पर्यटक आते हैं। 

Optical Illusion: क्या आप तस्वीर में छिपे उल्लू को आठ सेकेंड के अंदर ढूंढ सकते हैं?

विज्ञापन
विज्ञापन
List of Five Most Beautiful Tourism Villages in the World Know Locations and Interesting Facts in Hindi
Most Beautiful Village in World - फोटो : iStock

दाझाई गांव

चीन में स्थित दाझाई गांव सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांवों के रूप में शामिल है। करीब 1100 मीटर की ऊंचाई पर यह गांव बसा है, जो प्रमुख पर्यटन स्थल है। इस गांव में लोग छतों पर खेती करते हैं और एक-एक इंच घर का पूरा इस्तेमाल करते हैं। यहां की पारंपरिक वास्तुकला लोगों को आकर्षित करती है।

Most Poisonous Spiders: ये हैं दुनिया की पांच सबसे जहरीली मकड़ियां, काटने से पलभर में हो सकती है इंसान की मौत

विज्ञापन
List of Five Most Beautiful Tourism Villages in the World Know Locations and Interesting Facts in Hindi
Most Beautiful Village in World - फोटो : iStock

जिंगझू गांव

चीन का जिंगझू गांव भी बेहद खूबसूरत है। यहां पर खूबसूरत तरीके से खेती की जाती है जिसे देखने के लिए लोग आते हैं। इस गांव पर अभी भी बाहरी लोगों का असर नहीं है। इस गांव में पारंपरिक तरह से खेती की जाती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed