{"_id":"5c66ac8cbdec2273a33978c3","slug":"leech-lover-woman-who-lets-her-bizarre-pet-drink-her-own-blood","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तो इसलिए महिला ने पाल रखे हैं जोंक, अपना खून पिलाकर भरती है उनका पेट","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
तो इसलिए महिला ने पाल रखे हैं जोंक, अपना खून पिलाकर भरती है उनका पेट
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: गौरव शुक्ला
Updated Fri, 15 Feb 2019 05:51 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
Leech Lover Woman
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दुनिया में ऐसे कई लोग हैं जो अपने अजीबोगरीब शौक के चलते जाने जाते हैं। ऐसी ही एक महिला है इंग्लैंड के लैंकाशायर इलाके की रहने वाली, जिसका शौक है खून पीने वाले जोंक पालना। हैरानी की बात तो ये है कि महिला उस जोंक को अपना खून भी पिलाती है।
2 of 6
Leech Lover Woman
- फोटो : Social media
इस महिला का नाम है कैटी एश्ले (33)। कैटी और उसके पति माइक ने अपने घर में दो जोंक पाल रखे हैं। कैटी की तरह ही माइक भी उन जोंकों को अपना खून पिलाते हैं। खून पीने की वजह से उनके शरीर पर घाव भी बन जाते हैं, जिससे खून बहता रहता है। इससे उनकी जान जाने का भी खतरा बना रहता है, लेकिन इसके बावजूद वो हर तकलीफ और डर को नजरअंदाज कर जोंक को अपने परिवार के एक अहम सदस्य की तरह पालते हैं।
3 of 6
Leech Lover Couple
- फोटो : Social media
कैटी का कहना है कि दोनों जोंकों को उन्होंने 2018 में गोद लिया था। कैटी और माइक हर चार से छह महीनों में जोंक को अपना खून पिलाते हैं और तब तक पिलाते हैं जब तक कि उनका पेट न भर जाए। कैटी ने बताया कि एक जोंक का पेट करीब दो घंटे में भर जाता है। एक जोंक एकबार में करीब 15 मिलीलीटर तक खून पी जाते हैं। दोनों पति-पत्नी जोंक को बारी--बारी से अपना खून पिलाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
Leech Lover Woman
- फोटो : Social media
कैटी बताती हैं कि वो अपने पालतू जोंक को मछलियों के टैंक में रखती हैं और टैंक में पानी का लेवल ज्यादा ऊपर नहीं रखती हैं, क्योंकि ऐसा करने से जोंक वहां से निकलकर भाग सकते हैं। साथ ही उन जोंकों को धूप से भी दूर रखना पड़ता है, क्योंकि वो निशाचर होते हैं।
विज्ञापन
5 of 6
Leech Lover
- फोटो : Social media
कैटी और माइक अपने इस अजीबोगरीब शौक से काफी खुश हैं। वो बताते हैं कि जोंक जब उनका खून पीना शुरू करते हैं तो 10 मिनट तक तो ऐसा लगता है जैसे कोई मधुमक्खी उन्हें लगातार काट रही है। जोंक उनकी त्वचा को तब तक काटते हैं, जब तक उनसे खून निकलना शुरू नहीं हो जाता है। इसकी वजह से उन्हें सिरदर्द, थकान और खून की कमी जैसी परेशानियों से जूझना पड़ता है, लेकिन इसके बावजूद वो उन जोंक को अपना खून पिलाना नहीं छोड़ते हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।