कार के इंजन को समय से पहले खुलवाना पड़े तो यह गंभीर बात है। इसमें अधिकांश तौर पर गलती हमारे ड्राइविंग स्किल्स की ही होती है। मशीनों की तरह कारों को भी मैंटिनेंस की जरूरत होती है, वहीं इंजन कार का ‘दिल’ होता है, जो कार को पॉवर सप्लाई करता है। हम बता रहे हैं 5 वजह, जिससे कार के इंजन की लाइफ पर निगेटिव असर पड़ता है...
पढ़ें, वे 5 खराब आदतें, जो डैमेज कर सकती हैं कार का ‘दिल’
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठंड में बरतें परहेज
कार के इंजन को भी ठंड लगती है। सर्दियों में कार के इंजन को ज्यादा एतिहायत बरतने की जरूरत होती है। अक्सर ठंड में हम कार को स्टार्ट करके सीधे में गियर डाल देते हैं, यह प्रैक्टिस कार के इंजन के लिए खतरनाक साबित हो सकती है। जाड़ों में कम तापमान की वजह से इंजन ऑयल थोड़ा जम जाता है, ऐसे में कार स्टार्ट करने के बाद कुछ देर के लिए कार को स्टार्ट छोड़ देना चाहिए, ताकि इंजन गर्म हो जाए और इंजन ऑयल पार्ट्स में लुब्रीकेट हो जाए।
एकदम रेस देने से बचें
अक्सर हम कार को बिना गियर बदले रेस दे देते हैं, यह प्रैक्टिस इंजन के लिए खतरनाक हो सकती है। इससे कार की टर्बो यूनिट को नुकसान पहुंच सकता है। कम आरपीएम और हाई गियर पर फुल रेस देना इंजन के लिए नुकसानदायक है। बेहतर है कि पहले कार को स्लो डाउन करें, उसके बाद धीरे-धीरे रेस दें।
मैंटीनेंस कराते रहें
मशीन को लगातार मैंटीनेंस की जरूरत होती है। इसके लिए समय पर सर्विस कराना बेहद जरूरी है। अकसर कार मालिक शिड्यूल सर्विस की परवाह नहीं करते और सोचते हैं कि बाद में करवा लेंगे, तो यह अनदेखी बाद में इंजन फेल के हालात पैदा कर सकती है। इंजन के सही चलते रहने के लिए बेहद जरूरी है समय-समय पर उसका इंजन ऑयल बदलते रहे हैं। ववहीं अगर सर्विस सेंटर पर कार की सर्विस वक्त पर कराते हैं, तो आने वाले भी किसी भी दिक्कत का पहले ही पता चल जाएगा और वक्त रहते आप सचेत हो जाएंगे।
क्लच पर करें रहम
नए ड्राइवर अक्सर कार के क्लच पर पैर रखे रहते हैं, जो क्लच के साथ इंजन को भी खत्म कर सकता है। वहीं अकसर लंबी ड्राइविंग में जब पैर थक जाते हैं, तो औचक ही आराम के लिए पैर कार के क्लच पैडल पर चले जाते हैं। जितनी जल्दी हो, इस प्रैक्टिस से तौबा करें। वहीं कई कार निर्माता अपनी प्रीमियर कारों में अलग से डेड पैडल देते हैं, जिस पर ड्राइविंग के दौरान पैर रख सकते हैं।