अगर आप चाहते हैं कि आप पूरे जीवन प्रसन्न रहें, तो आपकों सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेनी चाहिए। इंसान की सेहत के लिए हंसना बेहद लाभदायक है। हेल्थ एक्सपर्ट और योगगुरु भी लोगों को स्वस्थ रहने के लिए हंसने की सलाह देते हैं। जोक्स और चुटकुले लोगों को हंसाने में मदद करते हैं। इसलिए हम आपके लिए मजेदार और नए-नए जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप लोटपोट हो जाएंगे।
Latest Jokes in Hindi: बिस्कुट चोरी करने पर महिला को हुई 30 दिन की सजा, फिर पति की बात सुनकर जज हो गए बेहोश
सरकार ने फरमान जारी किया चालक, पुरुष हो या स्त्री टू-व्हीलर चलाते समय हेलमेट पहनना जरूरी...
यह खबर सुनकर पत्नी ने अलमारी खोली और बोली- हे भगवान... अब इतने सारे मैचिंग के हेलमेट खरीदने पड़ेंगे...
पति ने एक्टिवा बेच दी
बैंक लूटने के बाद...
डाकू- तुमने मुझे देखा
कलर्क- हां
डाकू ने कलर्क को गोली मारकर एक आदमी से पूछा- तुमने कुछ देखा...
आदमी- नहीं, पर मेरी पत्नी ने देखा है, साथ में कह रही है पुलिस को भी बताएगी...
सुधांशु किसी लड़की के घर रिश्ता लेकर गया।
लड़की के मां-बाप बोले – "हमारी बेटी तो अभी पढ़ाई कर रही है।
सुधांशु बोला – “कोई बात नहीं जी, हम एक घंटे बाद आ जाएंगे।"
बहू अपनी सास के पास जाती है और कहती है।
बहू- मां जी कल रात मेरा उनसे झगड़ा हो गया….
सास- कोई बात नहीं, ये तो हर पति-पत्नी में होता रहता है।
बहू- वो तो मुझे भी पता है, पर ये बताइये अब लाश का क्या करना है।