फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जिन्न से छुटकारा पाने के चक्कर में महिला ने गंवाए 73 लाख रुपये, हैरान कर देगा यह मामला

Fri, 02 Apr 2021 11:19 AM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, कुवैत
फीचर डेस्क, अमर उजाला, कुवैत Published by: सोनू शर्मा Updated Fri, 02 Apr 2021 11:19 AM IST
विज्ञापन
Kuwait woman pays 73 lakh rupees to get rid of jinn
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

कुवैत पश्चिम एशिया में स्थित एक खूबसूरत देश है, जो तेल भंडारण के मामले में दुनिया का पांचवां सबसे समृद्ध देश और प्रति व्यक्ति आय के हिसाब से दुनिया के सबसे धनी देशों की सूची में शामिल है। वैसे तो अंधविश्वास और भूत-प्रेतों से जुड़े कई किस्से भारत में सुनने को मिलते हैं, लेकिन हाल ही में कुवैत में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सबको हैरान कर दिया है। दरअसल, यहां एक महिला ने इस चक्कर में अपने लाखों रुपये गंवा दिए कि वह 'जिन्न' से छुटकारा पा सके। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला की उम्र 37 साल है, लेकिन उसकी पहचान उजागर नहीं की गई है।

Kuwait woman pays 73 lakh rupees to get rid of jinn
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीड़ित महिला को दो अन्य महिलाओं ने किसी तरह यह विश्वास दिला दिया था कि उसके शरीर पर एक जिन्न ने कब्जा कर रखा है। अब पीड़िता को उस जिन्न से छुटकारा दिलाने के लिए उन्होंने तांत्रिक क्रिया करने को कहा और इसके नाम पर पीड़िता से उन्होंने करीब 30,000 दीनार यानी करीब 72 लाख रुपये ऐंठ लिए। 

Kuwait woman pays 73 lakh rupees to get rid of jinn
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों आरोपी महिलाओं के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। पीड़ित महिला ने सबूत के तौर पर पुलिस को कुछ दस्तावेज सौंपे हैं, जिनसे यह साबित होता है कि पीड़िता ने उन तांत्रिक महिलाओं को बैंक ट्रांसफर के जरिये 25,080 दीनार और 4,000 दीनार कैश दिए थे। पुलिस की ओर से दोनों आरोपी महिलाओं को पूछताछ के लिए समन भेजा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kuwait woman pays 73 lakh rupees to get rid of jinn
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

भारत में जिन्न के नाम पर लोगों को झांसा देने वाले तांत्रिकों की भरमार है और आए दिन यहां ऐसे मामले देखने और सुनने को मिलते हैं। कुछ महीने पहले मध्य प्रदेश के इंदौर में पुलिस ने एक ऐसे ही तांत्रिक को गिरफ्तार किया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह काले जिन्न से नोट डबल करवाने का दावा करता था। 

विज्ञापन
Kuwait woman pays 73 lakh rupees to get rid of jinn
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह तांत्रिक लोगों को झांसा देता था कि आप कुछ ही दिनों में लखपति और करोड़पति बन जाएंगे। इसके अलावा वह बीमारियों को दूर करने का भी दावा करता था और इसके बदले में वह लोगों से लाखों रुपये ऐंठता था। हालांकि बाद में लोगों ने पुलिस में उसकी शिकायत कर दी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed