फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कुंभ में छाए फ्रांस के 'डेनियल बाबा', इस वजह से करोड़ों की संपत्ति छोड़कर बन गए साधु

Tue, 01 Jan 2019 06:07 PM IST
kapil kumar फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: kapil kumar Updated Tue, 01 Jan 2019 06:07 PM IST
विज्ञापन
Kumbh mela 2019 France citizen Daniel become monk in India named Bhagwan Giri
Daniel Baba - फोटो : अमर उजाला

कुंभ मेला शुरू होने में अब कुछ ही दिन का समय शेष है। इस मेले का आयोजन उत्तर प्रदेश के प्रयागराज यानी  इलाहाबाद में किया जा रहा है, जो 15 जनवरी से 4 मार्च तक चलेगा। इस बीच भगवा कपड़ा पहने एक फ्रांसीसी पूरी संगमनगरी में चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग इन्हें 'डेनियल बाबा' के नाम से जानते हैं। 

Kumbh mela 2019 France citizen Daniel become monk in India named Bhagwan Giri
Daniel Baba - फोटो : Social Media

'डेनियल बाबा' फ्रांस के रहने वाले हैं। वो करीब 30 साल पहले शांति की तलाश में भारत आए थे और यहीं के होकर रह गए। जब वो पहली बार भारत आए थे, तो उन्हें यहां के बारे में कुछ भी पता नहीं था, लेकिन बाद में वो निरंजनी अखाड़े के देवगिरी संत के संपर्क में आए और उन्हें सनातनी धर्म और अखाड़े की दिनचर्या ने इतना प्रभावित किया कि उन्होंने यहीं पर रहने का फैसला कर लिया। 
    

Kumbh mela 2019 France citizen Daniel become monk in India named Bhagwan Giri
Daniel Baba - फोटो : Social Media

'डेनियल बाबा' ने अपना धर्म भी परिवर्तित कर लिया और देवगिरी संत को अपना गुरु बना लिया। इतना ही नहीं, उन्होंने हिंदू धर्म अपनाकर अपना नाम भी बदलवा लिया और डेनियल से 'भगवान गिरी' बन गए। 'डेनियल बाबा' वो सबकुछ करते हैं, जो एक साधु करता है। वो अपने साथियों यानी कि अन्य साधुओं के साथ ही भोजन करते हैं और एक संत जीवन का पूरी तरह से पालन करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kumbh mela 2019 France citizen Daniel become monk in India named Bhagwan Giri
Daniel Baba - फोटो : Social Media

'डेनियल बाबा' ने इतने सालों तक भारत में रहते-रहते टूटी-फूटी हिंदी भी सीख ली है। वो योग करते हैं, ध्यान लगाते हैं और यहां तक कि भजन भी करते हैं। 'डेनियल बाबा' हाल ही में कुंभ में आनंद अखाड़े की धर्म ध्वजा की स्थापना में शामिल हुए थे। उनका कहना है कि वो कुंभ खत्म होने तक प्रयागराज में ही रहेंगे। 

विज्ञापन
Kumbh mela 2019 France citizen Daniel become monk in India named Bhagwan Giri
Daniel Baba - फोटो : Social Media

फ्रांस से अपना विलासिता पूर्ण जीवन और अपना बिजनेस छोड़कर भारत आने वाले भगवान गिरी यानी 'डेनियल बाबा' अपने पारिवारिक और पिछले इतिहास पर चर्चा नहीं करना चाहते, लेकिन माना जा रहा है कि वहां उनकी करोड़ों की संपत्ति है। हालांकि अब वो यहां से जाना नहीं चाहते। उनका कहना है कि सनातन धर्म उन्हें सबसे अच्छा धर्म और शांति प्रिय धर्म लगता है, इसलिए वह अपने आगे का जीवन इसी की साधना में आगे बढ़ा रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed