फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्या सच में नेहरु की वजह से 1954 के कुंभ में हुआ था भयानक हादसा? सैकड़ों लोगों की हो गई थी मौत

Sat, 02 Feb 2019 02:08 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनू शर्मा Updated Sat, 02 Feb 2019 02:08 PM IST
विज्ञापन
Kumbh 2019 read the 1954 kumbh mela stampede story
1954 kumbh - फोटो : Facebook

कुंभ के दौरान करोड़ों लोग प्रयागराज (इलाहाबाद) के संगम क्षेत्र में जमा होते हैं और पवित्र गंगा में स्नान कर अपने पापों से मुक्ति पाते हैं। एक जगह पर इतने लोगों के जमा होने के बावजूद कुंभ में कोई भी दुर्घटना नहीं होती। लेकिन हम आपको बता दें कि 65 साल पहले यानी 1954 में कुंभ में ऐसी भयानक दुर्घटना हुई थी, जिसमें सैकड़ों लोग मारे गए थे। 

Trending Videos
Kumbh 2019 read the 1954 kumbh mela stampede story
1954 kumbh - फोटो : Facebook

1954 का कुंभ कई मायनों में याद किया जाता है। पहला ये कि देश की आजादी के बाद ये पहला कुंभ मेला था और दूसरा यहां मची भगदड़ की वजह से। मीडिया में आई रिपोर्ट्स के मुताबिक, 1954 के कुंभ में शाही स्नान के लिए जाते समय ऐसी भगदड़ मची थी, जिसमें करीब 800 लोग मारे गए थे, जबकि 100 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर ऐसा क्या हुआ था कि लोगों के बीच ऐसी जानलेवा भगदड़ मच गई थी? तो चलिए हम आपको इसकी वजह भी बता देते हैं। 

Kumbh 2019 read the 1954 kumbh mela stampede story
1954 kumbh - फोटो : Facebook

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चूंकि उस समय कुंभ मेला काफी कम क्षेत्र में फैला हुआ था और लोगों के स्नान के लिए घाट भी बहुत कम थे। शायद इसलिए एक ही जगह पर बहुत सारे लोग जमा हो गए होंगे और किसी कारणवश वहां भगदड़ मच गई होगी। लेकिन अब मेले का क्षेत्र बहुत बढ़ गया है और घाट भी कई हैं, जिसके कारण भीड़ बंट जाती है। इसलिए लोगों को स्नान के लिए काफी जगह मिल जाती है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Kumbh 2019 read the 1954 kumbh mela stampede story
1954 kumbh - फोटो : Facebook

वैसे कहते हैं कि 1954 के कुंभ मेले में एक हाथी भड़क गया था, जिसके कारण भगदड़ हुई थी। इसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी और कई घायल हुए थे। उस हादसे के बाद से मेले में हाथियों का प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित है।

विज्ञापन
Kumbh 2019 read the 1954 kumbh mela stampede story
1954 kumbh - फोटो : Facebook

बीबीसी ने अपनी एक रिपोर्ट में लिखा है, कहते हैं कि 1954 में प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरु कुंभ में शाही स्नान के दौरान आए थे और संभवत इसी के कारण भगदड़ मची थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसके बाद जवाहरलाल नेहरु ने अपील की थी कि कोई भी नेता शाही स्नान के दिन कुंभ न जाए। आज भी सरकार के अधिकारी कुंभ में ऐसी ही अपील करते हैं। यही कारण है कि कोई भी नेता अब शाही स्नान के दिन संगम नहीं जाता।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed