Science News: वैज्ञानिक अंतरिक्ष और धरती के रहस्यों को जानने की लगातार कोशिश कर रहे हैं। अब इस बीच वैज्ञानिकों ने एक ऐसी चीज का पता लगाया है, जिसने पूरी दुनिया को डरा दिया है। वैज्ञानिकों ने हीलियम के एक दुर्लभ वेरिएंट 'हीलियम-3' की आश्चर्यजनक मात्रा की खोज की है। उन्होंने यह खोज कनाडा के बाफिन द्वीप पर ज्वालामुखीय चट्टानों में की है। इस खोज से उस सिद्धांत को समर्थन मिलता है, जिसमें नोबेल गैस (अक्रिय गैस) धरती की कोर से लीक होने की बात कही गई है। सिद्धांत में कहा गया है कि धरती की कोर से अक्रिय गैस लीक हो रही है।
Science News: धरती का कोर हो रहा है लीक! वैज्ञानिकों ने किया चौंकाने वाला खुलासा, दुनिया में मचा हड़कंप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हुआ चौंकाने वाला खुलासा
इस अध्ययन के प्रमुख लेखक फॉरेस्ट हॉर्टन ने बताया है कि सबसे बुनियादी स्तर पर और ब्रह्मांड में 4He (हीलियम-4) की तुलना में बहुत कम 3He (हीलियम-3) है। फॉरेस्ट हॉर्टन वुड्स होल ओशनोग्राफिक इंस्टीट्यूशन में भूविज्ञान और भूभौतिकी विभाग में एसोसिएट वैज्ञानिक हैं।
हॉर्टन का कहना है कि हीलियम 3 धरती पर दुर्लभ है, क्योंकि इसका उत्पादन नहीं किया गया है या महत्वपूर्ण मात्रा में ग्रह पर नहीं मिलता है। जैसे धरती का चट्टानी भाग चूल्हे पर रखे गर्म पानी की तरह हिलता और संवहन करता है, ठीक उसी तरह यह सामग्री भी कोर से ऊपर उठती है, ठंडी होती है और लापता हो जाती है। ठंडा होने के समय हीलियम वायुमंडल में और फिर अंतरिक्ष में गायब हो जाता है।
NASA: नासा ने शेयर की बृहस्पति ग्रह की अद्भुत तस्वीर, देखकर हैरत में पड़े लोग, तेजी से हो रही वायरल
खोज से क्या होगा हासिल
धरती के कोर से लीक होने वाले तत्वों की खोज से वैज्ञानिकों को धरती समय के साथ कैसे बनी और विकसित हुई, यह जानने में मदद मिल सकती है।
Ajab-Gajab: इस गांव में रहती हैं 15 लोगों की आत्माएं, सुनाई देती हैं चीखनें की आवाजें, जानिए इसकी डरावनी कहानी
इस नए निष्कर्ष से मौजूदा परिकल्पना को मजबूत करने के लिए सबूत मिलता है कि धरती कैसे बनी। नुनावुत क्षेत्र में स्थित बाफिन द्वीप दुनिया का पांचवां सबसे बड़ा द्वीप भी है और कनाडा का सबसे बड़ा द्वीप है।