NASA: नासा ने शेयर की बृहस्पति ग्रह की अद्भुत तस्वीर, देखकर हैरत में पड़े लोग, तेजी से हो रही वायरल
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने हाल ही में जूनो मिशन द्वारा ली गई बृहस्पति के फार नर्थ क्षेत्र की तस्वीर शेयर की है। अब यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
NASA: सौर मंडल का सबसे बड़ा बृहस्पति ग्रह सूर्य का एक चक्कर 11.86 साल में पूरा करता है। सोशल मीडिया पर इस ग्रह की कई तस्वीरें देखने को मिलती हैं। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने हाल ही में जूनो मिशन द्वारा ली गई बृहस्पति के फार नर्थ क्षेत्र की तस्वीर शेयर की है। अब यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। इस फोटो में बृहस्पति के टर्मिनेटर क्षेत्र में बादल और तूफान नजर आ रहे हैं। बृहस्पति पर दिन और रात को विभाजित करने वाली रेखा को टर्मिनेटर क्षेत्र कहा जाता है।
नासा की तरफ से इस दृश्य को लेकर कहा गया है कि घुमड़ते बादल... गुस्सैल चेहरे जैसे प्रतीत होते हैं। आधे भाग में अंधेरा, जिससे चेहरा दरवाजे के पीछे से झांकता हुआ दिख रहा है। नासा ने यह तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। कैप्शन में लिखा है- ओके। आई लाइक इट। पिकासो! बृहस्पति ग्रह के फार नॉर्थ क्षेत्र के इस अद्भुत दृश्य को 'जूनो मिशन' ने कैद किया है। इसमें एक गुस्सैल चेहरा (क्यूबिस्ट पेंटिंग) दिख रहा है।
इस पोस्ट को अभी तक 10 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं, जबकि 9 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। इस पोस्ट पर सैकड़ों यूजर्स ने कमेंट्स किया है। कुछ लोगों को पहली नजर में यकीन नहीं हुआ कि यह बृहस्पति ग्रह की तस्वीर है। 5 अगस्त, 2011 को जूनो मिशन को लॉन्च किया गया था, जिसका उद्देश्य बृहस्पति और उसके चंद्रमा का अध्ययन करना है। यह मिशन साल 2025 तक चलने वाला है।
Ajab-Gajab: इस गांव में रहती हैं 15 लोगों की आत्माएं, सुनाई देती हैं चीखनें की आवाजें, जानिए इसकी डरावनी कहानी
Science News: धरती के पास घूम रहा चांद से टूटा टुकड़ा? वैज्ञानिकों ने नए अध्ययन में किया चौंकाने वाला खुलासा
OK. I like it. Picasso!
— NASA (@NASA) October 25, 2023
The #JunoMission captured this view in Jupiter's far north that resembles a Cubist portrait displaying multiple perspectives.
We present the @NASASolarSystem image to you on Oct. 25—what would have been Picasso's 142nd birthday: https://t.co/2WChdpAycc pic.twitter.com/fJkdlb974R
लॉकहीड मार्टिन ने जूनो अंतरिक्ष यान को बनाया था और इसे नासा की जेट प्रोपल्शन प्रयोगशाला संचालित करती है। यह अंतरिक्ष यान करीब 5 साल की यात्रा के बाद 5 जुलाई, 2016 को बृहस्पति तक पहुंचने में कामयाब हुआ था।