माता हारी दुनिया की एक प्रसिद्ध जासूस थी। उसने अपनी जासूसी का पूरी दुनिया में लोहा मनवाया था। हिटलर की जासूस के तौर पर काम करने वाली माता हारी ने पूरे यूरोप को नचाने का काम किया था। माता हारी को हिटलर की जासूसी करने के आरोप में मार दिया गया था। वह जासूसी के साथ ही एक खूबसूरत डांसर भी थी।
अजब-गजब: जानिए कौन थी हिटलर की महिला जासूस माता हारी, जिसके डांस ने लोगों को बना दिया था दीवाना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माता हारी का डांस देखने आते थे सैन्य अधिकारी
पहला विश्व युद्ध शुरू होने तक वह एक डांसर और स्ट्रिपर के तौर पर मशहूर हो गई थी। माता हारी का डांस देखने के लिए कई देशों से राजशाही लोग और बड़े सैन्य अधिकारी आते थे। उसने इसी मेलजोल का फायदा उठाया और गोपनीय जानकारियां एक से लेकर दूसरे पक्ष को देने लगी। बताया जाता है कि हिटलर और फ्रांस के लिए माता हारी जासूसी करती थी।
मार दी गई थी गोली
माता हारी की मौत के बाद सत्तर के दशक में जर्मनी के गोपनीय दस्तावेज सामने आए। इन दस्तावेजों से खुलासा हुआ कि वह जर्मनी के लिए जासूसी का काम करती थी। जासूसी करने आरोप में साल 1917 में माता हारी को गिरफ्तार कर लिया गया था। लेकिन उसने कोर्ट में सुनवाई के दौरान कभी स्वीकार नहीं किया कि वह एक जासूस है। कोर्ट को उसने बताया था कि वह सिर्फ डांसर है। लेकिन उस पर जासूसी के आरोप सिद्ध हो गए। इसके बाद उसको आंखों पर पट्टी बांध कर गोली मारने की सजा दी गई।
जानकर बताते हैं कि माता हारी नहीं बना जा सकता है सिर्फ पैदा होना पड़ता है। माता हारी को खूबसूरत नहीं होने के कारण एक डांस ग्रुप में शामिल नहीं किया गया था जिसके बाद उसे एक सर्कस में काम करने के लिए मजबूर होना पड़ा। माता हारी का पति नीदरलैंड की शाही सेना में एक अधिकारी था, लेकिन उसने उसको छोड़ दिया था। वह शराबी था और माताहारी को पीटता था।
उसने भारतीय काम कला के रहस्यपूर्ण गूढ़ार्थों को समझा जिसके बाद उसे माता हारी नाम मिला। उसके नए अवतार ने लोगों को दीवाना बना दिया था। वह लग्जरी लाइफ जीने की शौकीन थी। जर्मन अधिकारियों ने उसके इसी कमजोरी का फायदा उठाया।