{"_id":"5ccc16d1bdec2207226e97da","slug":"know-somethig-about-this-amazing-paratha","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"खाने-पीने के शौकीन हैं तो यहां दिखाइए दम, इस पराठें को खाने पर मिलेंगे 1 लाख रुपए","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
खाने-पीने के शौकीन हैं तो यहां दिखाइए दम, इस पराठें को खाने पर मिलेंगे 1 लाख रुपए
Sun, 05 May 2019 05:45 PM IST
Ayush Jha
फीचर टीम, अमर उजाला
फीचर टीम, अमर उजाला
Published by: Ayush Jha
Updated Sun, 05 May 2019 05:45 PM IST
विज्ञापन
किंग ऑफ पराठा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गरमा-गरम पराठे खाने का शौकीन हर कोई होता है। पराठे के नाम से ही मुंह में पानी आना तो स्वाभाविक है। हिंदुस्तान स्वाद के लिए तो विश्व विख्यात है। आपने तरह-तरह के पराठों का स्वाद चखा होगा, लेकिन क्या आपने कभी ऐसा पराठा खाया है जिसका वजन 2 किलो हो, अगर नहीं तो आज हम आपको ऐसी ही जगह के बारे में बताने वाले हैं। जहां इस तरह का किंग पराठा मिलता है।
paratha
अपने स्वाद और पराठों के आकार के लिए मुरथल का ढाबा पूरे देश में मशहूर है और इन्हीं ढाबों में से एक है रॉयल मुरथल ढाबा। इसके मालिक का कहना है कि उनका पराठा सबसे बड़ा पराठा होता है तथा जिसका स्वाद भी लाजवाब होता है। इस ढाबे के मालिक ने अपने ग्राहकों के लिए बड़ा ही खास ईनाम रखा है।
paratha
ढाबे के मालिक का कहना है कि जो भी शख्स इस एक पराठे को 15 मिनट में खाकर खत्म कर देगा। उसे एक लाख रुपये का ईनाम और लाइफ टाइम के लिए रॉयल ढाबे में खाना फ्री मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
paratha
इस बात को सुनकर यदि आपको लग रहा है कि आप इसे आराम से खा जाएंगे तो आप गलत सोच रहे हैं। हम आपको बता दें कि यह एक पराठा किसी एक का नहीं बल्कि पूरी फैमिली का पेट भर सकता है।
विज्ञापन
paratha
यह एक पराठा पूरे 15 पराठों के बराबर होता है। इस तरह का पराठा बनाने के लिए 2 किलो आटा, आधा किलो प्याज और आलू लगते हैं। इसे शुद्ध देसी घी से बनाया जाता है। इस पराठे का डाईमीटर तकरीबन 2 फीट यानी 24 इंच का होता है।