फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bajaj Avenger Street 160 और Suzuki Intruder में कौन सी बाइक है बेहतर? जानिये

Sun, 05 May 2019 04:23 PM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Bani Kalra Updated Sun, 05 May 2019 04:23 PM IST
विज्ञापन
Bajaj Avenger Street 160 Vs Suzuki Intruder  know the best bike
Bajaj Vs Suzuki
बजाज को नई Avenger Street 160 मार्किट में आ चुकी है। अब इस बाइक में नया इंजन तो मिलेगा ही साथ ही इसमें एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम जैसा जरूरी फीचर भी शामिल कर दिया है। अब इस बाइक का मुकाबला सुजुकी Intruder से होगा जोकि पहले से ही मार्किट में है। आइये जानते हैं दोनों बाइक में से कौन सी बाइक ज्यादा बेहतर है।

 

2019 Bajaj Avenger Street 160 ABS

Bajaj Avenger Street 160 Vs Suzuki Intruder  know the best bike
Avenger Street 160
बजाज Avenger Street 160 का लुक्स और डिजाइन बिलकुल वैसा ही है जैसा Avenger Street 160 का है। इसमें सिर्फ इंजन को ही बदला है। यह एक ऐसी क्रूजर बाइक है जो अपने डिजाइन से आकर्षित करती है और यह आरामदायक भी है। हाइवे पर इसे चालान मजेदार रहता है जबकि सिटी में भी यह दिक्कत नहीं होने देती। नए सेफ्टी मानकों के अनुसार नई Avenger Street 160 को एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) मिलेगा। इसके अलावा इसके रियर में ड्रम ब्रेक यूनिट लगाई गई है। सेफ्टी को और बेहतर करने के लिए इसके रियर में Rear-Lift Protection (RLP) सेंसर लगाया गया है जिससे एक्सीडेंट का खतरा काफी हद तक कम होगा। कीमत की बात करें तो Avenger Street 160 ABS की कीमत 81,037 (एक्स-शो रूम, नागपुर) रखी है। बाइक में 160.3 सीसी का सिंगल-सिलिंडर,4-वाल्व एयर कूल्ड इंजन लगा है जो 15 bhp की मैक्सिमम पावर और 13.7 Nm का टॉर्क देता है। इसका इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है।
 

2019 Suzuki Intruder

Bajaj Avenger Street 160 Vs Suzuki Intruder  know the best bike
Suzuki
इस बाइक का भारी भरकम डिजाइन इसे भीड़ से अलग तो बनता है लेकिन यह डिजाइन बहुत ज्यादा प्रैक्टिकल भी नहीं है। Intruder का डिजाइन आईएम इम्प्रेस नहीं कर पाता, जबकि बजाज की एवेंजर इस मामले कही आगे है।
इंजन की बात करें तो Intruder में 154.9 सीसी, सिंगल सिलेंडर इंजन दिया गया है। जोकि  14 bhp की पावर और 14Nm का टॉर्क देता है। यह 5-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है।  दिल्ली में इस बाइक की एक्स-शो रूम कीमत 1.08 लाख रुपये है। बाइक के फ्रंट और रियर दोनों तरफ डिस्क ब्रेक दिया गया है। जबकि सेफ्टी के लिए इसमें सिंगल चैनल ABS सेटअप दिया गया है।  आरामदायक राइड के लिए इसके रियर में स्विंग आर्म टाइप मोनोशॉक सस्पेंशन दिए गए हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

नतीजा

Bajaj Avenger Street 160 Vs Suzuki Intruder  know the best bike
Bajaj Vs Suzuki

दोनों ही क्रूजर बाइक्स हैं लेकिन यहां पर Intruder अपने भारी भरकम जैसे डिजाइन की वजह से अटपटी नजर आती है, वही इसकी कीमत बजाज एवेंजर 160 से काफी ज्यादा है जोकि एक बड़ा अंतर है। इंजन परफॉरमेंस के लिहाज से भी बजाज की एवेंजर, सुजुकी Intruder से कदम आगे नज़र आती है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed