{"_id":"61193ba7bf24a0186f3048c8","slug":"know-interesting-facts-about-zimbabwe-country-which-formerly-known-as-rhodesia","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अजब-गजब: कहानी एक ऐसे देश की, जहां महिलाएं तलाक को मानती है कलंक, जानिए और भी कई रोचक बातें","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
अजब-गजब: कहानी एक ऐसे देश की, जहां महिलाएं तलाक को मानती है कलंक, जानिए और भी कई रोचक बातें
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नवनीत राठौर
Updated Mon, 16 Aug 2021 07:32 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
जिम्बाब्वे का नाम तो आपने कई बार सुना होगा। खासकर क्रिकेट के क्षेत्र में, लेकिन इसके अलावा भी इस देश में ऐसा बहुत कुछ खास है, जिसके बारे में शायद ही आप जानते होंगे। अफ्रीकी महाद्वीप के दक्षिणी भाग में जाम्बेजी और लिम्पोपो नदियों के बीच स्थित इस देश को आधिकारिक तौर पर अब भले ही जिम्बाब्वे गणराज्य के नाम से जाना जाता है, लेकिन पहले इसे दक्षिण रोडेशिया, रोडेशिया, रोडेशिया गणराज्य और जिम्बाब्वे रोडेशिया के नाम से जाना जाता था। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से जिम्बाब्वे के बारे में कुछ ऐसी रोचक बातें बताएंगे, जिनके बारे में बहुत कम ही लोग जानते होंगे।
वैसे तो दुनियाभर के देशों में तलाक की परंपराएं और कानून हैं और बड़ी संख्या में तलाक के मामले भी सामने आते हैं, लेकिन जिम्बाब्वे में दूसरे देशों के मुकाबले तलाक के मामले कम सामने आते हैं। इसकी वजह ये है कि यहां की महिलाएं तलाक को 'कलंक' की तरह मानती हैं और वो ऐसा करने से बचती हैं।
2 of 6
करीबा झील, जिम्बाब्वे
- फोटो : सोशल मीडिया
जाम्बिया और जिम्बाब्वे के बीच की सीमा पर स्थित झील 'करिबा' दुनिया की सबसे बड़ी मानवनिर्मित झील (जलाशय) है। इस झील की अधिकतम लंबाई 223 किलोमीटर और चौड़ाई 40 किलोमीटर है जबकि औसत गहराई 95 फीट और अधिकतम गहराई 318 फीट है। इसकी खास बात ये है कि इस झील में तीन छोटे-छोटे द्वीप भी मौजूद हैं।
3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
वैसे तो हर देश की कोई न कोई आधिकारिक मुद्रा होती है, जैसे कि भारत की मुद्रा का नाम रुपये है, लेकिन जिम्बाब्वे की फिलहाल कोई भी आधिकारिक मुद्रा नहीं है। यहां अमेरिकी डॉलर का ही इस्तेमाल होता है। हालांकि, पहले जिम्बाब्वे की आधिकारिक मुद्रा थी, जिसका नाम 'जिम्बाब्वे डॉलर' था। लेकिन साल 2009 में इस मुद्रा को खत्म कर दिया गय था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
रॉबर्ट मुगाबे
- फोटो : सोशल मीडिया
जिम्बाब्वे के पूर्व राष्ट्रपति रॉबर्ट मुगाबे दुनिया के गैर-शाही देशों के सबसे पुराने और सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले नेताओं में से एक थे। वह 1980 में जिम्बाब्वे के पहले प्रधानमंत्री बने थे और 1987 तक अपने पद पर रहे थे। उसके बाद वह प्रधानमंत्री का पद छोड़कर 1987 में राष्ट्रपति बने थे और 2017 तक वह इसी पद पर बने रहे थे।
विज्ञापन
5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
जिम्बाब्वे में उन लोगों की पूछ कुछ ज्यादा ही होती है, जिनके पेट निकले हुए होते हैं। दरअसल, यहां बड़े पेट को धन का संकेत माना जाता है। लोग मानते हैं कि जिनका पेट बड़ा है, वो धनवान हैं और हर रोज उन्हें पर्याप्त मांस खाने को मिल जाता है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।