फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Cheapest Hatchback Cars: देश की सबसे सस्ती और बेस्ट फैमिली कारें, देती हैं शानदार माइलेज

Mon, 16 Aug 2021 07:04 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 16 Aug 2021 07:04 PM IST
विज्ञापन
cheapest hatchback cars in india 2021 best hatchback cars under 5 lakhs best mileage hatchback petrol cars in india
Hyundai Santro - फोटो : Hyundai India
Best Hatchback Cars under 5 lakhs : भारतीय कार बाजार में एंट्री लेवल हैचबैक कारों की मांग हमेशा बनी रहती है। पहली बार कार खरीदने वाले ग्राहक आम तौर पर कम बजट वाली हैचबैक कार खरीदने में दिलचस्पी दिखाते हैं। अगर आप भी अपनी पहली कार खरीदने की योजना बना रहे हैं और साथ ही आपका परिवार छोटा है तो आपके लिए छोटी हैचबैक कारें बेहतर विकल्प साबित हो सकती हैं। भारतीय कार बाजार में हर सेगमेंट में कारों के बहुत से विकल्प मौजूद हैं। ग्राहक कार की परफॉर्मेंस और कम कीमत के साथ-साथ कार की माइलेज और लो मेनटेनेंस पर भी खास ध्यान देते हैं। यहां हम आपको उन कारों के बारे में बता रहे हैं जिसमें पूरा परिवार एक-साथ घूमने जा सकता है, साथ ही उनकी कीमत 5 लाख रुपये से कम है या इसके आसपास है। देश की सबसे बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनी मारुति सुजुकी से लेकर दूसरी सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी ह्यूंदै और फिर टाटा मोटर्स की कारों की काफी मांग रहती है। यहां जानें कम कीमत में ज्यादा माइलेज देनेवाली परफॉर्मेंस कारों के बारे में।
cheapest hatchback cars in india 2021 best hatchback cars under 5 lakhs best mileage hatchback petrol cars in india
Maruti Wagon R - फोटो : Maruti Suzuki
Maruti Wagon R
Maruti Wagon R (मारुति वैगन-आर) 1.0-लीटर और 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन के विकल्प में उपलब्ध है। 1.0-लीटर इंजन 21.79 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देता है। वहीं 1.2-लीटर इंजन का माइलेज 20.52 किलोमीटर प्रति लीटर है। जबकि वैगन-आर का सीएनजी मॉडल 32.52 किलोमीटर प्रति किलोग्राम का माइलेज देता है। 
cheapest hatchback cars in india 2021 best hatchback cars under 5 lakhs best mileage hatchback petrol cars in india
Maruti Suzuki Wagon R - फोटो : Team-BHP
फीचर्स की बात करें तो वैगनआर में एयरबैग, एबीएस, ईबीडी, रियर पार्किंग सेंसर्स, सीट बेल्ट रिमाइंडर और सेंट्रल लॉकिंग जैसे फीचर स्टैंडर्ड मिलेंगे। इस कार में भी एंड्रॉयड ऑटो एपल कारप्ले के साथ 7-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। Maruti Wagon R की शुरुआती कीमत 5.30 लाख रुपये है, जो 6.98 लाख रुपये तक जाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
cheapest hatchback cars in india 2021 best hatchback cars under 5 lakhs best mileage hatchback petrol cars in india
Tata Tiago Facelift - फोटो : Tata Motors
Tata Tiago 
टाटा मोटर्स ने हाल ही में अपने Tata Tiago का Facelift वर्जन लॉन्च किया था। इस फेसलिफ्ट वर्जन में कई बदलाव किए गए थे। अपडेटेड Tiago कार में पहले वाले मॉडल की तरह ही 1.2 लीटर, 3 सिलेंडर पेट्रोल इंजन है। लेकिन अब यह BS6 ईंधन उत्सर्जन मानक वाले इंजन के साथ आता है। यह इंजन 84PS का पावर और 113Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इस कार में 5 स्पीड मैन्युअल और AMT गियरबॉक्स का विकल्प मिलता है। यह कार 19.8 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है। 
विज्ञापन
cheapest hatchback cars in india 2021 best hatchback cars under 5 lakhs best mileage hatchback petrol cars in india
Tata Tiago XTA AMT - फोटो : Amar Ujala
टाटा टियागो में भी ढेर सारे फीचर्स मिलते हैं। इस कार में एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले के साथ 7-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। सेफटी फीचर्स की बात करें तो टियागो में ड्यूल फ्रंट एयरबैग्स, एबीएस, ईबीडी और रियर पार्किंग सेंसर्स जैसे फीचर्स स्टैंडर्ड मिलते हैं। Tata Tiago फेसलिफ्ट के बेस वेरिएंट की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 4.99 लाख रुपये से शुरू होती है, जो 6.95 लाख रुपये तक जाती है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed