फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Russia Ukraine War: जानिए कौन है ये खूबसूरत महिला, पुतिन से है खास संबंध, रूस के लिए करती है ये काम

Sat, 05 Mar 2022 04:45 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sat, 05 Mar 2022 04:45 PM IST
विज्ञापन
Know All About Putin’s Bond Girl Rossiyana Markovskaya in Russia
इस खूबसूरत महिला का पुतिन से है खास संबंध - फोटो : Twitter @NinaByzantina-instagram/leadervladimirputin

 रूस और यूक्रेन के बीच चल रहा युद्ध खत्म होता नजर नहीं आ रहा है। दोनों देशों के बीच शुरू हुई जंग के बाद अब दुनिया में तीसरे विश्व युद्ध खतरा मंडराने लगा है। यूक्रेन में रूसी सेना ताबड़तोड़ हमले कर रही है, तो वहीं यूक्रेन भी जबरदस्त प्रतिरोध कर रहा है। यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की झुकने के मूड में नहीं दिख रहे हैं। इन सबके बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के एक बयान के बाद माहौल गर्म हो गया।



राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेन के शहरों पर बमबारी की खबरों को गलत और फर्जी बताया है। उन्होंने कहा कि यूक्रेन में रूस ने कोई बमबारी नहीं की है। यूक्रेन और रूस में युद्ध के बीच पुतिन की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है। रूस के राष्ट्रपति के जीवन के बारे में चर्चाएं तेज हो गई हैं। इन चर्चाओं के बीच सोशल मीडिया पर एक महिला को लेकर बहस छिड़ी हुई है जिसका नाम रूसियाना मार्कोवस्काया है। 

Know All About Putin’s Bond Girl Rossiyana Markovskaya in Russia
इस खूबसूरत महिला का पुतिन से है खास संबंध - फोटो : Twitter @NinaByzantina

रूसियाना मार्कोवस्काया को राष्ट्रपति पुतिन की बॉन्ड गर्ल कहा जाता है। रूसियाना मार्कोवस्काया कई बार दुनिया के सामने रूस का पक्ष रखती हुई देखी गई हैं। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2017 में रूसियाना मार्कोवस्काया को रूसी रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु का प्रवक्ता नियुक्त किया गया था। इसके बाद से वह रूस की सरकार के लिए काम कर रही हैं। रूस के बड़े फैसलों के एलान के वक्त महिला अधिकारियों के साथ रूसियाना मौजूद रहती हैं। 

Know All About Putin’s Bond Girl Rossiyana Markovskaya in Russia
इस खूबसूरत महिला का पुतिन से है खास संबंध - फोटो : Twitter @Tomas68355920

जानिए रूसियाना कैसे करती हैं काम

रिपोर्ट्स के मुताबिक, रूसियाना मार्कोवस्काया पद संभालने के बाद से पर्दे के पीछे रहकर काम करती हैं। इस साल जनवरी में वह म्यांमार के दौरे पर गई थीं जहां उन्होंने सेना के सहयोग को लेकर बातचीत की थी। लेकिन इसके बाद से रूसियाना नजर नहीं आई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Know All About Putin’s Bond Girl Rossiyana Markovskaya in Russia
इस खूबसूरत महिला का पुतिन से है खास संबंध - फोटो : Twitter @Tomas68355920


न्यूज चैनल में एंकर थीं

रूसियाना मार्कोवस्काया पहले एक राष्ट्रीय न्यूज चैनल में रिपोर्टर और एंकर का काम करती थीं। फिर उन्होंने रूस के रक्षा मंत्री की प्रवक्ता का पद संभाला था। यूक्रेन में रूस के हमले के बाद राष्ट्रपति पुतिन की काफी आलोचना हो रही है। पुतिन का उनके देश में भी विरोध हो रहा है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed