{"_id":"60fd5a688ebc3e58316eed05","slug":"know-about-the-houska-castle-czech-republic-mysterious-bottomless-pit-is-gateway-to-hell","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अजब-गजब: कहानी एक रहस्यमय गड्ढे की, जिसकी गहराई का आजतक नहीं लगा अंदाज, लोग कहते हैं 'नर्क का द्वार'","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
अजब-गजब: कहानी एक रहस्यमय गड्ढे की, जिसकी गहराई का आजतक नहीं लगा अंदाज, लोग कहते हैं 'नर्क का द्वार'
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नवनीत राठौर
Updated Sun, 25 Jul 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
हाउसका कैसल का रहस्यमय गड्ढा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दुनिया में ऐसी कई अजीबोगरीब घटनाएं घटती हैं, जो लोगों को हैरान कर देती हैं। ऐसी ही कुछ रहस्यमय घटनाएं चेक रिपब्लिक के होउसका कैसल में भी घटती हैं। कहते हैं कि यहां एक रहस्यमय गड्ढा है, जिसकी गहराई को आज तक कोई नाप नहीं सका है। कहा तो ये भी जाता है कि ये गड्ढा इतना गहरा है कि सीधा नर्क तक जाता है। होउसका कैसल को सन् 1253 से लेकर 1278 के बीच बनाया गया था।
दरअसल, इस घर को बनाने के पीछे यहां रहने वाले ग्रामीणों का मकसद था उस रहस्यमय गड्ढे को ढक देना, जिसकी गहराई अनंत (अथाह) है। आपको बता दें कि लोग इसे 'नर्क का द्वार' कहते हैं। स्थानीय लोगों का मानना था कि सूर्यास्त होने के बाद इस रहस्यमय गड्ढे से भयानक जीव निकलते थे। काले पंख वाले वो जीव आधे मानव थे और आधे जानवर और ये पूरे देश में घूमते थे।
2 of 5
हाउसका कैसल का रहस्यमय गड्ढा
- फोटो : सोशल मीडिया
इस रहस्यमय गड्ढे के बारे में कहा जाता है कि 13वीं सदी में एक कैदी के सामने ये शर्त रखी गई कि उसकी सजा माफ कर दी जाएगी, लेकिन उसे ये देखकर आना होगा कि इस गड्ढे की गहराई कितनी है।
3 of 5
होउसका कैसल
- फोटो : सोशल मीडिया
शर्त मानने के बाद उसे रस्सी द्वारा बांधकर उस अंधेरे गड्ढे के नीचे उतारा गया, लेकिन कुछ ही सेकेंड बाद उसके चीखने की आवाज आई। जब कैदी को बाहर निकाला गया तो वो लगभग बूढ़ा हो चुका था। उसकी उम्र सामान्य से कई साल बढ़ गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
हाउसका कैसल का रहस्यमय गड्ढा
- फोटो : सोशल मीडिया
होउसका कैसल के अंदर काम करने वाले लोग अक्सर यह दावा करते हैं कि उन्हें इमारत की निचली मंजिल पर अजीबोगरीब आवाजें सुनाई देती हैं। कई बार यहां घूमने आने वाले लोगों ने भी चीखने-चिल्लाने की आवाजें सुनी हैं।
विज्ञापन
5 of 5
होउसका कैसल
- फोटो : सोशल मीडिया
इस घर के मालिक का भी दावा है कि उन्होंने व्यक्तिगत रूप से इमारत के भीतर कुछ असाधारण गतिविधियां देखी है। एक बार वो अपने दोस्तों के साथ घर के अंदर ही पार्टी कर रहे थे, तभी उनके डिनर टेबल पर मौजूद ग्लास अचानक हवा में उड़ने लगे। ये देखकर सबके होश उड़ गए और वो तुरंत ही वहां से भाग निकले।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।