फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इंग्लैंड क्रिकेट को माइकल वॉन की दो टूक: कहा- एक इंसान को इतना ताकतवर मत बनाओ

Mon, 08 Mar 2021 09:26 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: मुकेश कुमार झा Updated Mon, 08 Mar 2021 09:26 PM IST
विज्ञापन
Michael Vaughan says England cricket leadership power root rather than Morgan pass
माइकल वॉन

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने कहा कि रोटेशन नीति के इतर टेस्ट टीम के कप्तान जो रूट को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को चुनने की छूट मिलनी चाहिए जैसे की सीमित ओवरों के कप्तान इयोन मॉर्गन के साथ है।


 

Michael Vaughan says England cricket leadership power root rather than Morgan pass
मोईन अली - फोटो : ट्विटर @ICC

वॉन ने 'टेलीग्राफ' के अपने कॉलम में लिखा कि इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ चार मैचों की टेस्ट श्रृंखला में कमजोर टीम उतरी, जहां जोस बटलर और मोईन अली जैसे खिलाड़ी श्रृंखला के बीच में ही स्वदेश लौट आए और वे सीमित ओवरों की श्रृंखला के लिए टीम के साथ होंगे।
 

Michael Vaughan says England cricket leadership power root rather than Morgan pass
जो रूट - फोटो : social media

वॉन ने लिखा, 'यह बहुत स्पष्ट है कि इंग्लैंड क्रिकेट की नेतृत्व शक्ति किसके पास है। यह इयोन मॉर्गन के साथ है ना कि जो रूट के पास। उन्होंने कहा, 'मुझे पूरा यकीन है कि मोर्गन चयनकर्ताओं और एशले जाइल्स के पास गए और कहा कि वह इस साल टी-20 में अपनी सर्वश्रेष्ठ टीम चाहते हैं, ताकि अक्तूबर में भारत में होने वाले विश्व कप टी-20 के लिए टीम बना सकें। उनकी इच्छा की पूर्ति हुई।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Michael Vaughan says England cricket leadership power root rather than Morgan pass
माइकल वॉन - फोटो : सोशल मीडिया

इस पूर्व कप्तान ने कहा, 'मैं रोटेशन नीति को समझता हूं। कोई भी इसके खिलाफ नहीं है कि खिलाड़ियों को जैव-सुरक्षित माहौल (बायो-बबल) से ब्रेक की जरूरत है। खेल के सबसे लंबे प्रारूप के एक प्रशंसक के तौर पर मुझे इस बात की निराशा है कि कि हमारी टीम (टेस्ट) को कमजोर किया गया, जबकि टी-20 टीम काफी मजबूत टीम उतार रहे है।'

विज्ञापन
Michael Vaughan says England cricket leadership power root rather than Morgan pass
माइकल वॉन - फोटो : social media

उन्होंने कहा, 'आप एक कप्तान के तौर पर जब विश्व कप जीतते है जो आपको काफी सुरक्षा मिल जाती है। मैने एशेज जीतने के बाद ऐसा महसूस किया है। क्या आपको लगता है कि एड स्मिथ मोर्गन को मना कर सकते है? बिल्कुल नहीं।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed