{"_id":"609ac12f10d92817956a49a7","slug":"know-about-rajsthan-kiradu-temple-mysterious-temple-in-india","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कहानी भारत के एक रहस्यमय मंदिर की: रात में यहां रुकना है बेहद खतरनाक, काफी पुराना है इसका इतिहास","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
कहानी भारत के एक रहस्यमय मंदिर की: रात में यहां रुकना है बेहद खतरनाक, काफी पुराना है इसका इतिहास
हमारे देश भारत में रहस्यमय और प्राचीन मंदिरों की कोई कमी नहीं है। कुछ ऐसा ही एक मंदिर राजस्थान में है, जहां शाम ढलते ही लोग वहां से भाग जाते हैं। इस मंदिर में रात में तो कोई भूलकर भी रुकना नहीं चाहता है। इसके पीछे जो वजह बताई जाती है, वो काफी रोचक है। लोगों का ऐसा मानना है कि इस मंदिर में रात में जो भी रुकता है, वो पत्थर का बन जाता है।
2 of 5
किराडू मंदिर
- फोटो : सोशल मीडिया
राजस्थान के बाड़मेर जिले में स्थित इस मंदिर को किराडू मंदिर के नाम से जाना जाता है। बता दें कि इस मंदिर को राजस्थान का खजुराहो भी कहा जाता है। दक्षिण भारतीय शैली में बना यह मंदिर अपनी स्थापत्य कला के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। कहते हैं कि 1161 ईसा पूर्व इस जगह का नाम 'किराट कूप' था।
3 of 5
किराडू मंदिर
- फोटो : सोशल मीडिया
किराडू पांच मंदिरों की एक श्रृंखला है, जिसमें से विष्णु मंदिर और शिव मंदिर (सोमेश्वर मंदिर) ही थोड़े ठीक हालात में हैं, जबकि बाकी के मंदिर खंडहर में तब्दील हो चुके हैं। इन मंदिरों का निर्माण किसने कराया था, यह कोई नहीं जानता, लेकिन मंदिरों की बनावट को देखकर यह अंदाजा लगाया जाता है कि शायद दक्षिण के गुर्जर-प्रतिहार वंश, संगम वंश या फिर गुप्त वंश के काल में इनका निर्माण हुआ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
किराडू मंदिर
- फोटो : सोशल मीडिया
किराडू मंदिर को लेकर मान्यता ये है कि कई साल पहले एक सिद्ध साधु अपने कुछ शिष्यों के साथ आए थे। एक दिन वो अपने शिष्यों को वहीं छोड़कर कहीं भ्रमण के लिए चले गए। इसी बीच एक शिष्य की तबीयत खराब हो गई। इसके बाद बाकी शिष्यों ने गांव वालों से मदद मांगी, लेकिन किसी ने भी उनकी मदद नहीं की। बाद में जब सिद्ध साधु वहां आए तो उन्हें सारी बातें पता चलीं। इसपर वो गुस्सा हो गए और गांववालों को श्राप दिया कि सूर्यास्त होने के बाद सभी लोग पत्थर के बन जाएं।
विज्ञापन
5 of 5
किराडू मंदिर
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं एक मान्यता ये भी है कि एक महिला ने साधु के शिष्यों की मदद की थी, इसलिए उस साधु ने महिला से कहा था कि वो शाम ढलने से पहले गांव छोड़कर चली जाए और पीछे मुड़कर ना देखे, लेकिन महिला नहीं मानी और पीछे मुड़कर देखने लगी, जिसके बाद वो पत्थर की बन गई। मंदिर से कुछ ही दूरी पर उस महिला की मूर्ति भी स्थापित है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।