फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कहानी भारत के एक रहस्यमय गांव की: अजीबोगरीब भाषा में बात करते हैं यहां के लोग, सैलानियों के बीच है काफी मशहूर

Tue, 11 May 2021 10:22 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Tue, 11 May 2021 10:22 PM IST
विज्ञापन
himachal pradesh malana gaon mysterious village of india where people talk in strange language
भारत का रहस्यमय गांव - फोटो : सोशल मीडिया

सदियों से हमारा देश अपने अंदर कई तरह के रहस्यों को समेटे हुआ है, लेकिन इसके बारे में हमें बहुत कम जानकारी है। भारत में ऐसी कई जगहें हैं, जिनके बारे में जानकर दुनियाभर के लोग हैरान हो जाते हैं। कुछ ऐसी ही जगह हिमाचल प्रदेश में भी है। हिमाचल प्रदेश का एक गांव अपने आप में बेहद ही रहस्यमय है। इस गांव के लोग ऐसी भाषा में बात करते हैं, जो यहां के लोगों के अलावा किसी को भी समझ में नहीं आती है।



himachal pradesh malana gaon mysterious village of india where people talk in strange language
मलाणा गांव - फोटो : istock

इस गांव का नाम है मलाणा। हिमालय की चोटियों के बीच स्थित मलाणा गांव चारों तरफ से गहरी खाइयों और बर्फीले पहाड़ों से घिरा है। करीब 1700 लोगों की आबादी वाला ये गांव सैलानियों के बीच खूब मशहूर है। दुनियाभर से लोग यहां घूमने के लिए आते हैं।

himachal pradesh malana gaon mysterious village of india where people talk in strange language
मलाणा गांव, हिमाचल प्रदेश - फोटो : सोशल मीडिया

हालांकि, मलाणा तक पहुंचना बहुत ही मुश्किल है। इस गांव के लिए कोई भी सड़क नहीं है। पहाड़ी पगडंडियों से होते हुए ही यहां तक पहुंचा जा सकता है। पार्वती घाटी की तलहटी में स्थित जरी गांव से यहां तक सीधी चढ़ाई है। जरी से मलाणा तक पहुंचने में करीब चार घंटे लग जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
himachal pradesh malana gaon mysterious village of india where people talk in strange language
मलाणा गांव में जमलू देवता का मंदिर - फोटो : सोशल मीडिया

इस गांव से जुड़े कई एतिहासिक किस्से हैं, रहस्य हैं और कई अनसुलझे सवाल हैं, जिसमें से एक ये है कि यहां के लोग खुद को यूनान के मशहूर राजा सिकंदर महान का वंशज बताते हैं। कहते हैं कि जब सिकंदर ने हिंदुस्तान पर हमला किया था, तो उसके कुछ सैनिकों ने मलाणा गांव में ही पनाह ली थी और फिर वो यही के होकर रह गए। यहां के बाशिंदे सिकंदर के उन्हीं सैनिकों के वंशज कहलाते हैं। हालांकि यह अभी तक पूरी तरह से साबित नहीं हुआ है। सिकंदर के समय की कई चीजें मलाणा गांव में मिली हैं। कहा जाता है कि सिकंदर के जमाने की एक तलवार भी इसी गांव के मंदिर में रखी हुई है।

विज्ञापन
himachal pradesh malana gaon mysterious village of india where people talk in strange language
मलाणा गांव, हिमाचल प्रदेश - फोटो : सोशल मीडिया

यहां के लोग कनाशी नाम की भाषा बोलते हैं, जो बेहद ही रहस्यमय है। वो इसे एक पवित्र जबान मानते हैं। इसकी खास बात ये है कि ये भाषा मलाणा के अलावा दुनिया में कहीं और नहीं बोली जाती। इस भाषा को बाहरी लोगों को नहीं सिखाया जाता है। इसको लेकर कई देशों में शोध हो रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed