{"_id":"611771728ebc3ee04b40effb","slug":"know-about-missing-aircraft-of-egypt-airlines-which-disappeared-mysteriously-in-2016","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अजब-गजब: कहानी इजिप्ट एयरलाइंस के एक रहस्यमय जहाज की, जो सफर से 20 मिनट पहले अचानक हो गया था गायब","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
अजब-गजब: कहानी इजिप्ट एयरलाइंस के एक रहस्यमय जहाज की, जो सफर से 20 मिनट पहले अचानक हो गया था गायब
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नवनीत राठौर
Updated Sat, 14 Aug 2021 06:51 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दुनिया में कई बार ऐसी घटनाएं घट जाती हैं, जिसपर यकीन करना आसान नहीं होता है। कुछ ऐसी ही घटना साल 2016 में घटी थी। दरअसल, दुनिया के अत्याधुनिक एयरपोर्ट से मिस्र के कायरो शहर के लिए इजिप्ट एयरलाइंस का पैसेंजर प्लेन एयरबस-320 कुल 66 लोगों को लेकर उड़ान भरा और अचानक आसमान से ही गायब हो गया था। इस रहस्यमय घटना के घटित हुए कई साल बीत गए, लेकिन अभी तक इसका सुराग किसी को नहीं मिला है।
इजिप्ट एयरलाइंस का पैसेंजर प्लेन एयरबस-320 18 मई 2016 को पेरिस से मिस्र के कायरो शहर के लिए उड़ान भरी। चार घंटे की इस उड़ान में जहाज ने 3 घंटे 40 मिनट का सफर पूरा भी कर लिया था और मंजिल मात्र 20 मिनट की दूरी पर थी। लेकिन अचानक इस जहाज का संपर्क यातायात केंद्र से टूट गया। इसके बाद यह हवा में ही गुम हो जाता है। हालांकि, इसके गायब होने को लेकर कई तरह की बातें हुईं, लेकिन जहाज का कुछ पता नहीं चला।
2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : पेक्सेल्स
पहले यह अंदाजा लगाया गया कि शायद विमान को आतंकियों ने हाईजैक कर लिया है, लेकिन फिर बाद में इस तरह के कोई संकेत नहीं मिले। इसके बाद फिर यह माना गया कि शायद विमान कहीं दुर्घटनाग्रस्त हो गया होगा। इसको लेकर फिर तलाशी अभियान शुरू हुआ। कई महीनों तक और कई देशों में विमान की खोजबीन चलती रही, लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा।
3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
इस जहाज की गुमशुदगी को लेकर दोनों देशों के एयरपोर्ट पर माथापच्ची शुरू हुई। कुछ ही देर में फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांदे का एक बयान सामने आता है कि लापता एयरबस के सही सलामत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। इस गुमशुदगी को लेकर किसी भी थ्योरी को खारिज नहीं किया जा सकता है। यह किसी तरह की आतंकवादी कार्रवाई भी हो सकती है या कोई हादसा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
जानकारी के मुताबिक, इस विमान में कुल 66 लोग सवार थे, जिसमें 56 मुसाफिर समेत 10 चालक दल के सदस्य थे। यह जहाज 20 मिनट में ही अपने गंतव्य स्थल पर पहुंचने वाला था, लेकिन यह अचानक रडार की पकड़ से बाहर हो गया।
विज्ञापन
5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
रडार से बाहर होने के बाद इस जहाज से संपर्क बनाने की कई तरह की कोशिश की गई, लेकिन सब नाकाम रही। ये घटना मई 2016 की है, लेकिन आजतक जहाज का किसी को कुछ भी पता नहीं चला।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।