फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज भी जंजीरों में कैद है ये पेड़, नशे में धुत्त अंग्रेजी अफसर ने 121 साल पहले कराया था गिरफ्तार

Tue, 03 Dec 2019 03:52 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Tue, 03 Dec 2019 03:52 PM IST
विज्ञापन
know about banyan tree in pakistan arrested by drunk british army officer still in chains
गिरफ्तार पेड़ - फोटो : सोशल मीडिया

जब भी हम आजादी से पीछे के भारत को देखते हैं तो अंग्रेजों के द्वारा हुए जुल्म को सुन हमारी रूह कांप जाती है। इस देश को आजाद कराने में कई भारतीय कैद हुए तो कई लोग हंसते-हंसते फांसी के फंदे पर लटक गए। हमारे इतिहास में कई गिरफ्तारियों का जिक्र मिलता है। लेकिन क्या आपने कभी पेड़ की गिरफ्तारी का मामला सुना है।

know about banyan tree in pakistan arrested by drunk british army officer still in chains
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

अब आपके मन में सवाल तो जरूर उठ रहा होगा कि भला पेड़ को कोई गिरफ्तार क्यों करेगा, ज्यादा दिक्कत होगी तो पेड़ काट देंगे। लेकिन एक अंग्रेज जेलर ने नशे की हालत में पेड़ को गिरफ्तार किया और वो पेड़ आज तक बड़ी-बड़ी जंजीरों जकड़ा हुआ है।

know about banyan tree in pakistan arrested by drunk british army officer still in chains
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

मामला साल 1898 का है, जब पाकिस्तान भी अपना हुआ करता था और सोने की चिड़िया अंग्रेजो के पिंजरे में कैद थी। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वाह स्थित लंडी कोटल आर्मी कैंटोनमेंट में तैनात एक ब्रिटिश अफसर जेम्स स्क्विड ने एक दिन जमकर शराब पी रखी थी। नशे में धुत होकर वह पार्क में घूम रहा था। अचानक अधिकारी को लगा कि पेड़ उनकी तरफ आ रहा है और वह हमला कर उनकी जान ले लेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
know about banyan tree in pakistan arrested by drunk british army officer still in chains
गिरफ्तार पेड़ - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने तुरंत मैस के सार्जेंट को ऑर्डर दिए कि पेड़ को तुरंत अरेस्ट कर लिया जाए। इसके बाद वहां तैनात सिपाहियों ने पेड़ को जंजीरों में जकड़ दिया। पाकिस्तान आजाद तो हो गया लेकिन वहां के लोगों ने इन जंजीरोंं को पेड़ से नहीं निकाला। वहां के लोगों का यह मानना है कि यह पेड़ अंग्रेजों के जुल्म का एक नमूना है। इसे देखकर लोगों को इस बात का अंदाजा होगा कि आखिर किस तरह अंग्रेज हम लोगों पर जुल्म किया करते थे।

विज्ञापन
know about banyan tree in pakistan arrested by drunk british army officer still in chains
गिरफ्तार पेड़ - फोटो : सोशल मीडिया

इसके साथ ही उन्होंने पेड़ पर एक तख्ती भी लटका दी और तख्ती पर लिखा है 'I am Under arrest' इसके साथ ही पूरा किस्सा भी लिखा हुआ है। बहरहाल अंग्रेज चले गए और भारत-पाकिस्तान अलग हो गए, लेकिन ये पेड़ आज भी अंग्रेजी हुकूमत के काले कानून की याद दिलाता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed