मिस्र के राजा तुत (King Tut) की कब्र से एक सोने का खंजर मिला था। अब खंजर को लेकर इसको खोजने वाले पुरातत्वविदों ने एक ऐसा दावा किया जिसने पूरी दुनिया को हैरत में डाल दिया है। इस दावे के बाद अब वैज्ञानिकों और पुरातत्वविदों में एक नई बहस छिड़ गई है। पुरातत्वविदों ने कहा है कि यह सोने का खंजर किसी दूसरी दुनिया का दिया हुआ तोहफा था, क्योंकि इसको किसी दूसरी दुनिया से लाए गए धातु से बनाया गया था। अब इस दावे को लेकर वैज्ञानिकों और पुरातत्वविदों में बहस हो रही है।
Aliens News: क्या मिस्र के किंग तुत को एलियन ने दिया था ये रहस्यमयी खंजर, जानिए इसके पीछे का रहस्य
दूसरी स्टडी में कहा गया है कि इस खंजर की उत्पत्ति और निर्माण कैसे हुआ यह आज भी रहस्य है। राजा तुत की कब्र से पाई गई चीजों के बारे में पुरातत्वविद शोध कर रहे हैं। इस रिसर्च में आए दिन नए-नए खुलासे होते हैं। इन रहस्यों में मिस्र के किंग के साथ मिले खंजर की सबसे अधिक चर्चा होती है।
राजा तुत यानी तुतनखामुन (King Tutankhamun) का मिस्र पर 1333 ईसा पूर्व से 1323 ईसापूर्व तक राज था। उसम समय यह खोज नहीं की गई थी कि लोहे को पिघलाकर किसी हथियार का निर्माण कैसे किया जा सकता है। मिस्र के किंग तुत की कब्र में मिला रहस्यमयी खंजर उस समय बेशकीमती था। इसका निर्माण उल्कापिंड से मिले धातु से किया गया था।
जानिए कब मिली थी किंग तुत की कब्र
पुरातत्वविदों ने साल 1922 में मिस्र के फिरौन के मकबरे की खोज की थी। इन मकबरों को किंग्स वैली में खोजा गया था जिनमें तूतनखामन यानी किंग तूत का भी मकबरा था। इस मकबरे में किंग तूत की ममी बेहद सुरक्षित थी। मकबरे मिलने के बाद तुत की कब्र से कई दुर्लभ चीजें मिलीं जिसमें एक लोहे का खंजर भी शामिल था। विशेषज्ञों के मुताबिक, किंग तूत की 19 साल की उम्र में ही मौत हो गई थी। तूत एनीमिया बीमारी से पीड़ित था। लेकिन उसकी मौत आज भी रहस्य है।
खंजर में मिला है ट्रोइलाइट खनिज
तूत के इस रहस्यमरी खंजर में ट्रोइलाइट नामक खनिज पाया गया है। इस खनिज का निर्माण लोहे और निकल के क्रिस्टल्स के कारण होता है जिसे विडमैन्स्टेटन पैटर्न कहा जाता है। दूसरी स्टडी में कहा गया है कि इस खंजर में मिली धातु कहां से आई है इसकी जानकारी नहीं है।