दुनियाभर में एलियंस को लेकर अलग-अलग दावे किए जाते हैं। क्या ब्रह्मांड में एलियंस का अस्तित्व है? इस सवाल का जवाब वैज्ञानिक सालों से खोजने की कोशिश कर रहे हैं। कई बार लोगों ने यूएफओ और एलियन को देखने का दावा किया है। अब इस बीच एक महिला के दावे ने सभी को हैरत में डाल दिया है। महिला ने बताया है कि वह कई बार एलियन से मिल चुकी है।
Alien News: महिला ने किया चौंकाने वाला दावा, पर्सनल फोटो भेजते हैं एलियंस, कई बार कर चुकी है मुलाकात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लिली नोवा ने कई हैरान करने वाली बातें बताई हैं। उसने कहा कि वह रात के समय हवा लेने के लिए घर से बाहर आई थी। जब वह टहल रही थी, तो उसको पड़ोस में तेज रोशनी नजर आई। लिली ने बताया कि पहले उसे लगा कि यह कोई एयरक्राफ्ट है, लेकिन जब उसने ध्यान देखा था, तो उसके होश उड़ गए, क्योंकि वह एक यूएफओ था।
अमेरिका की रहने वाली लिली ने बताया कि कुछ महीनों के बाद एक बार फिर उसकी एलियन से मुलाकात हुई। अब उसका कहना है कि लगभग हर दिन वह एलियन से मिलती है। इसके अलावा लिली ने एक और हैरान करने वाला दावा किया है। उसका कहना है कि वह दूसरे ग्रहों पर रहने वाले जीवों से भी मिल चुकी है जो एलियन की तरह हैं।
लिली नोवा ने बताया कि पहली बार उसने हल्के नीले रंग की त्वचा वाली एक लड़की को देखा था। उसने बताया कि वह बेहद खूबसूरत थी, लेकिन उसके सिर पर बाल नहीं थे। उसने आगे कहा कि यूएफओ से लड़की के साथ उसके दूसरे साथी भी आए हुए थे।
तस्वीरें भेजते हैं एलियन
लिली ने बताया कि उसने दूसरी बार कई एलियन को एक साथ देखा था। इन एलियन की त्वचा चमक रही थी, लेकिन इनके सिर बाल नहीं थे और नीले रंग की आंखें थीं। उसने बताया कि एलियन उसको अपनी तस्वीरें भेजते हैं। वह अपनी तस्वीरें टेलीपैथी के माध्यम से भेजते हैं। लिली ने बताया कि वह पहली बार एलियन से मिलने के बाद डर गई थी। उसका कहना है कि एलियन इसलिए अपनी तस्वीरें भेज रहे हैं ताकि मेरा डर दूर हो जाए। उसने बताया कि जब वह स्थिर और सूकून में होगी तब एलियन से मुलाकात करेगी।