फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तेज सिर दर्द के बाद महिला हुई बेहोश, होश आने पर भूली जिंदगी के 40 साल

Sun, 10 Mar 2019 01:46 PM IST
पंखुड़ी सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Sun, 10 Mar 2019 01:46 PM IST
विज्ञापन
Kim Denicola suffers transient global amnesia after headache loss memory of past 40 years
- फोटो : youtube
जरा सोच के देखिए कि एक सुबह आपकी पत्नी सोकर उठे और आपको पहचानने से इंकार कर दे। जाहिर सी बात है उस पल के लिए आप इसे मजाक समझेंगे लेकिन ये मजाक नहीं बल्कि सच है। हाल ही में एक महिला के साथ वो हुआ जो किसी को भी असमंजस में डाल सकता है। 
Kim Denicola suffers transient global amnesia after headache loss memory of past 40 years
- फोटो : youtube
अमेरिका के लुसियाना में एक 56 साल की महिला किम डेनिकोला को एक दिन तेज सिर दर्द हुआ। उन्होंने अपने पति को फोन किया। जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। हालांकि सर दर्द तो ठीक हो गया लेकिन इतनी देर में किम अपनी जिंदगी के बीते हुए पल भूल चुकी थीं। 
Kim Denicola suffers transient global amnesia after headache loss memory of past 40 years
- फोटो : youtube

डॉक्टरों का कहना है कि किम को ट्रांजिएंट ग्लोबल एमनेसिया है। दरअसल किम के साथ पिछले साल अक्टूबर में ये हादसा हुआ था। किम एक स्थानीय चर्च में बाइबल का पाठ करने पहुंची थीं। इसी दौरान उन्हें सिर दर्द हुआ। पति के आने तक किम की आंखें भी धुंधली होने लगी थीं। थोड़ी देर में किम बेहोश हो गयीं। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के बाद सिर दर्द तो ठीक हो गया लेकिन किम सब कुछ भूल गयीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kim Denicola suffers transient global amnesia after headache loss memory of past 40 years
- फोटो : youtube

नर्स ने उनसे पूछा, आपको पता है आज कौन सा दिन है और आप कहां हैं? किम ने जवाब दिया, ‘हां, यह साल 1980 है।’ जब किम से पूछा गया कि देश के राष्ट्रपति कौन हैं? किम ने जवाब दिया कि रोनाल्ड रेगन। सबसे पहले इस गड़बड़ी का एहसास तब हुआ, जब अस्पताल में एक अंजान शख्स उनकी ओर आया और उनका हाथ पकड़कर रोने लगा और किम उस शख्स को पहचान नहीं पा रही थीं। जबकि वह उनके पति डेविड थे। 

विज्ञापन
Kim Denicola suffers transient global amnesia after headache loss memory of past 40 years
- फोटो : youtube
किम की याद्दाश्त तब की है, जब वह 18 साल की थीं। इसके बाद उन्हें कुछ याद नहीं है। शादी और दो बच्चे भी नहीं। डॉक्टर्स भी इस बात से परेशान हैं कि किम के साथ ऐसा हुआ कैसे। उनके कई तरह के स्कैन हो चुके हैं और दवाइयां भी चल रही हैं। आम तौर पर इस तरह याद्दाश्त का जाना क्षणिक होता है। परिवार वाले उन्हें तस्वीरों और वीडियो के जरिए सब कुछ याद दिलाने कि कोशिश कर रहे हैं। हालांकि, अच्छी बात यह है कि किम सकारात्मक सोच रखती हैं। साथ ही एक साक्षात्कार में उन्होंने कहा कि 'अगर मेरी याद्दाश्त नहीं भी लौटी तो कोई बात नहीं। मैं नई यादें बना लूंगी।'
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed