फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वायरल वीडियो: केरल पुलिस ने डांस कर लोगों को किया जागरुक, बोला कोरोना महामारी में हम हमेशा आपके साथ हैं

Thu, 29 Apr 2021 02:05 PM IST
संकल्प सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Thu, 29 Apr 2021 02:05 PM IST
विज्ञापन
Kerala police dancing to aware people how to stay safe in corona pandemic video goes viral
केरल पुलिस - फोटो : facebook/State Police Media Centre Kerala
कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने पूरे देश को अपने आगोश में ले रखा है। रोजाना 3 लाख से ऊपर मामले देश भर में सामने निकल कर आ रहें हैं। ऐसे में हर शख्स इससे परेशान है। वहीं दूसरी तरफ पुलिस प्रशासन और तमाम फ्रंटलाइन वर्कर्स कोरोना से युद्ध लड़ रहें हैं। इसी क्रम में केरल पुलिस ने लोगों को कोरोना के प्रति जागरुक करते हुए अपना एक डांस का वीडियो शेयर किया है। ये वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। 

Kerala police dancing to aware people how to stay safe in corona pandemic video goes viral
केरल पुलिस - फोटो : facebook/State Police Media Centre Kerala
वीडियो केरल पुलिस का है। इसे उन्होंने अपने फेसबुक पेज पर शेयर किया। वीडियो में आप देख सकते हैं कि केरल पुलिस डांस करते हुए नजर आ रही है। वीडियो में एक गाना भी चल रहा है, जिसमें कोरोना से बचने के लिए नियमों का पालन करने की बात कही जा रही है। इसमें आप देख सकते हैं कि डांस करते वक्त सभी पुलिस कर्मियों ने मास्क पहन रखा है। 
 
Kerala police dancing to aware people how to stay safe in corona pandemic video goes viral
केरल पुलिस - फोटो : facebook/State Police Media Centre Kerala
वीडियो में डांस करते हुए ये पुलिसकर्मी सोशल डिस्टेंसिंग, हैंड सैनिटाइजिंग, उचित दूरी आदि विभिन्न पहलुओं को लोगों को बता रहें हैं, जिसकी मदद से कोरोना से बचा जा सकता है। वीडियो काफी सूचनात्मक और मनोरंजनात्मक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Kerala police dancing to aware people how to stay safe in corona pandemic video goes viral
केरल पुलिस - फोटो : facebook/State Police Media Centre Kerala
वीडियो को स्टेट पुलिस मीडिया सेंटर केरल ने अपने ऑफिशियल फेसबुक पेज पर शेयर किया। वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा - "चलो एक साथ महामारी का मुकाबला करते हैं। केरल पुलिस हमेशा आपके साथ है।"

देखिए वीडियो

विज्ञापन
Kerala police dancing to aware people how to stay safe in corona pandemic video goes viral
केरल पुलिस - फोटो : facebook/State Police Media Centre Kerala
केरला पुलिस के डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब तेजी से वायरल हो रहा है। इसे उसने 27 अप्रैल को शाम के वक्त लोगों के बीच साझा किया था। अब तक इस वीडियो को 7 लाख 29 हजार से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। वीडियो को 35 हजार से ज्यादा लोगों ने पसंद किया है। वहीं इसे 14 हजार से ज्यादा बार शेयर किया गया है। वीडियो देखने के बाद प्रतिक्रिया देते वक्त लोग केरल पुलिस की तारीफ कर रहें हैं।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed