फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hyundai Santro हुई महंगी: ह्यूंदै की सबसे सस्ती कार के बढ़े दाम, जानें नई कीमत और फीचर्स

Thu, 29 Apr 2021 12:20 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 29 Apr 2021 12:20 PM IST
विज्ञापन
hyundai santro price increase hyundai santro price in india 2021 hyundai santro specification hyundai santro price and mileage
Hyundai Santro - फोटो : Instagram
नए वित्त वर्ष में ज्यादातर वाहन निर्माताओं ने अपने वाहनों की कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा की है। ऐसे में दक्षिण कोरिया की दिग्गज ऑटोमोबाइल कंपनी Hyundai Motors (ह्यूंदै मोटर्स) की कारें भी भारतीय बाजार में अब महंगी हो गई हैं। कंपनी ने अपने वाहनों की कीमत बढ़ाने का एलान किया है। इसके बाद ह्यूंदै की एंट्री लेवल Santro (सैंट्रो) हैचबैक कार से लेकर सबसे ज्यादा बिकने वाली Creta (क्रेटा) एसयूवी कार तक सभी गाड़ियां महंगी हो गई हैं। कीमत बढ़ोतरी के बाद ह्यूंदै की सबसे सस्ती कार सैंट्रो अब करीब 8,000 रुपये तक महंगी हो गई है। सैंट्रो के वेरिएंट्स के आधार पर कीमतों में अलग-अलग इजाफा किया गया है। 
hyundai santro price increase hyundai santro price in india 2021 hyundai santro specification hyundai santro price and mileage
Hyundai Santro - फोटो : For Reference Only
इंजन और माइलेज
Hyundai Santro बीएस-6 में 1086 cc का 4-सिलेंडर इंजन मिलता है, जो 5500 rpm पर 68 hp का पावर और 4500 rpm पर 99 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इस हैचबैक का इंजन 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस है। Santro बीएस6 कार में 20 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज मिलता है। जबकि सीएनजी वेरिएंट में 30 किलोमीटर प्रति किलोग्राम तक का माइलेज मिलता है। 
hyundai santro price increase hyundai santro price in india 2021 hyundai santro specification hyundai santro price and mileage
Hyundai Santro - फोटो : Hyundai India
आकर्षक फीचर्स
सेंट्रो कार बहुत से शानदार फीचर्स से लैस है। इस कार में एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो को सपोर्ट करने वाला 7-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनेमेंट सिस्टम, स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल्स, रियर एसी वेंट्स और रियर सीट बेंच फोल्डिंग जैसे फीचर मिलते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
hyundai santro price increase hyundai santro price in india 2021 hyundai santro specification hyundai santro price and mileage
Hyundai Santro Global NCAP Crash Test - फोटो : Global NCAP
सेफ्टी फीचर्स
कार के सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो इस कार में भी ड्राइवर एयरबैग, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS), इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन (EBD), रियर पार्किंग सेंसर्स और स्पीड अलर्ट सिस्टम जैसे फीचर स्टैंडर्ड मिलते हैं। 
विज्ञापन
hyundai santro price increase hyundai santro price in india 2021 hyundai santro specification hyundai santro price and mileage
Hyundai santro - फोटो : For Reference Only
कितनी हुई कीमत
ज्यादातर ऑटोमोबाइल कंपनियों ने उत्पादन लागत में बढ़ोतरी का हवाला देकर अपने वाहनों के दाम बढ़ाए हैं। ह्यूंदै ने इस साल अपने वाहनों की कीमत दूसरी बार बढ़ाई है। इससे पहले कंपनी ने इस साल की शुरुआत में जनवरी के महीने में कीमतों में बढ़ोतरी की थी। ह्यूंदै की कीमत बढ़ोतरी के एलान के बाद अब सैंट्रो के बेस वेरिएंट Era Exe को खरीदने के लिए आपको 4.73 लाख रुपये चुकाने होंगे। जबकि पहले इसकी कीमत 4.67 लाख रुपये थी। वहीं Sportz वेरिएंट की कीमत 5.56 लाख रुपये हो गई है, जबकि कीमत बढ़ोतरी से पहले यह 5.50 लाख रुपये में आती थी। यानी कंपनी ने इसकी कीमत में 6,000 रुपये की बढ़ोतरी की है। सैंट्रो के टॉप मॉडल Asta AMT की कीमत अब 6.41 रुपये हो गई है जो पहले 6.35 लाख रुपये थी। बता दें सभी कीमतें एक्स-शोरूम की हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed