{"_id":"5c7cc70cbdec220c0c322eae","slug":"katas-raj-temples-of-pak-no-indian-will-be-here-on-mahashivaratri-2019-for-the-first-time","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान के इस मंदिर में बिना भारतीयों के मनी महाशिवरात्रि, पहली बार यहां नहीं गया एक भी हिंदू","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
पाकिस्तान के इस मंदिर में बिना भारतीयों के मनी महाशिवरात्रि, पहली बार यहां नहीं गया एक भी हिंदू
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव शुक्ला
Updated Mon, 04 Mar 2019 12:04 PM IST
विज्ञापन
1 of 8
Katasraj mandir
- फोटो : Wikipedia
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पाकिस्तान के लाहौर से 280 किलोमीटर दूर पहाड़ी पर बने भगवान शिव के कटासराज मंदिर में आज महाशिवरात्रि पर भारत का कोई श्रद्धालु दर्शन करने नहीं पहुंचेगा। भगवान शिव का 1000 साल से ज्यादा पुराना कटासराज मंदिर पाकिस्तान के सिंध प्रांत के चकवाल जिले में स्थित है।
2 of 8
Katas Raj Temple
- फोटो : twitter
ऐसा इसलिए हुआ कि क्योंकि, पुलवामा हमले के बाद बने तनाव की वजह से श्रद्धालुओं ने पाकिस्तान का वीजा नहीं लिया है। इससे पहले ऐसा 1999 के करगिल युद्ध और 2008 के मुंबई हमले के बाद हुआ था। हालांकि, 1000 साल से ज्यादा पुराने मंदिर को महशिवरात्रि के लिए साफ किया गया है। 150 फीट लंबे और 90 फीट चौड़े पवित्र सरोवर का पानी शीशे की तरह साफ दिख रहा है।
3 of 8
- फोटो : Social Media
कुछ समय पहले तक इसके पास लगी सीमेंट की फैक्ट्रियां बोरवेल से पानी निकाल रही थीं, जिससे जमीनी पानी का स्तर घटा और सरोवर सूखने की कगार पर पहुंच गया। फिर सिंध के हिंदुओं की याचिका पर पाकिस्तान सुप्रीम कोर्ट ने सरोवर को ठीक करने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
- फोटो : twitter
फैक्ट्रियों पर 10 करोड़ रुपए का जुर्माना भी लगाया था। साथ ही फैक्ट्रियों को वहां से हटाने के विकल्प पर भी विचार करने को कहा था। सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद पाक सरकार मंदिर को यूनेस्को की हैरिटेज लिस्ट में लाने के प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
5 of 8
- फोटो : twitter
36 साल से भारतीय जत्था कटासराज मंदिर लेकर जाने वाले सनातन धर्म सभा के संयोजक शिवप्रताप बजाज ने बताया कि भारत के 141 श्रद्धालुओं ने कटासराज जाने के लिए वीजा की अर्जी लगाई थी। लेकिन, पुलवामा हमले के बाद हमने वहां नहीं जाने का फैसला किया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।