Jeffrey Epstein lolita express: एपस्टीन फाइल्स के सामने आने के बाद पूरी दुनिया में हलचल मची हुई है। दुनियाभर में इन दिनों जेफरी एपस्टीन की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है। सात साल पहले मर चुके जेफरी एपस्टीन के काले कारनामों का एक के बाद एक खुलासा हो रहा है। एपस्टीन फाइल्स में दुनिया के प्रभावशाली शख्सियतों का नाम सामने आया है। एक नई एपस्टीन फाइल रिलीज होते ही नया खुलासा होता है और हंगामा मच जाता है।
जेफरी एपस्टीन के काले कारनामों के बारे में जानकर लोगों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं। यह शख्स एक हाईप्रोफाइल ट्रैफिकिंग रैकेट चलाता था। सबसे रूह कंपाने वाली बात यह है कि वो नाबालिगों और मासूम बच्चियों से जबरदस्ती जिस्मफरोशी कराता था। वह अनगिनत नाबालिग लड़कियों के यौन शोषण का दोषी था।
2 of 5
कौन थी लोलिता? जिससे प्रेरित था एपस्टीन के प्राइवेट जेट का नाम
- फोटो : Adobe Stock
क्यों प्राइवेट जेट को दिया गया था लोलिता एक्सप्रेस का नाम?
एपस्टीन ने मजबूर नाबालिग लड़कियों को अपने प्रभावशाली और धनी ग्राहकों तक पहुंचाता था। इस काम के लिए वह अपने प्राइवेट जेट का इस्तेमाल करता था, जिस पर ऑनबोर्ड पार्टियां होती थीं। इनमें 14 साल की लड़कियों को भी शामिल किया जाता था। इसके कारण ही एपस्टीन के इस प्राइवेट जेट को लोलिता एक्सप्रेस नाम दिया गया था।
3 of 5
कौन थी लोलिता? जिससे प्रेरित था एपस्टीन के प्राइवेट जेट का नाम
- फोटो : Adobe Stock
कहां से आया लोलिता नाम?
लोलिता नाम के उपन्यास में यह नाम आया है। रूसी-अमेरिकी लेखक व्लादिमीर नाबोकोव ने वर्ष 1955 में लोलिता नाम का एक नॉवेल लिखा था। इस उपन्यास की मुख्य कैरेक्टर का नाम भी लोलिता है। इसी पात्र से एपस्टीन के निजी जेट का नाम प्रेरित है।
Jeffrey Epstein Files: क्या है जेफरी एपस्टीन के रेड रूम का राज? महिलाएं करती थीं ऐसा डांस, जानकर हिल जाएंगे आप
4 of 5
कौन थी लोलिता? जिससे प्रेरित था एपस्टीन के प्राइवेट जेट का नाम
- फोटो : Adobe Stock
नाबोकोव ने अपने उपन्यास में लोलिता नाम की एक इस तरह की नाबालिग लड़की के किरदार को गढ़ा है, जो अपनी उम्र से कहीं पहले और कुछ ज्यादा ही बेबाक है। वो बेहद खूबसूरत है, जो अपने आकर्षण का इस्तेमाल करना अच्छी तरह जानती है। पॉप कल्चर में लोलिता कम उम्र की आकर्षक और अपील करने वाली खूबसूरती का पर्याय बन गया।
Baba Vanga Gold Silver: क्या सोना-चांदी को लेकर सच हो रही बाबा वेंगा की भविष्यवाणी? आखिर ऐसा क्या होने वाला है
5 of 5
कौन थी लोलिता? जिससे प्रेरित था एपस्टीन के प्राइवेट जेट का नाम
- फोटो : Adobe Stock
दुनियाभर की कई प्रभावशाली हस्तियां एपस्टीन के क्लाइंट थीं। वो इन बड़े लोगों के लिए 14 से 18 साल की कम उम्र की लड़कियों की पार्टी का आयोजन करता था। लड़कियों को पार्टी वाली जगह पर पहुंचाने के लिए इस निजी जेट का इस्तेमाल करता था। लोलिता एक्सप्रेस की सवारी करने का बहुत से प्रभावशाली लोगों पर आरोप है।