{"_id":"5ea422a28ebc3e9031064caa","slug":"jeddah-tower-also-known-as-kingdom-tower-worlds-first-1-km-high-building","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस देश में बन रही है बुर्ज खलीफा से भी ऊंची इमारत, ऊंचाई होगी एक किलोमीटर के बराबर","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
इस देश में बन रही है बुर्ज खलीफा से भी ऊंची इमारत, ऊंचाई होगी एक किलोमीटर के बराबर
बुर्ज खलीफा का नाम तो आपने सुना ही होगा, जिसे दुनिया की सबसे ऊंची इमारत के तौर पर जाना जाता है। इसकी ऊंचाई 829.8 मीटर यानी 2,722 फीट है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि बुर्ज खलीफा से भी ऊंची एक इमारत सऊदी अरब में बन रही है, जिसकी ऊंचाई 3,281 फीट यानी करीब एक किलोमीटर होगी। इस इमारत को 'जेद्दाह टॉवर' नाम दिया गया है, जिसे पहले 'किंगडम टॉवर' कहा जा रहा था। पहले यह माना जा रहा था कि इसे बनाने का काम साल 2022 तक पूरा हो जाएगा, लेकिन फिलहाल काम रूका हुआ है। इसके अलावा सऊदी अरब से जुड़े और भी कई रोचक तथ्य हैं, जिनके बारे में शायद ही आप जानते होंगे।
2 of 6
मक्का, सऊदी अरब
- फोटो : Social media
इस्लाम धर्म में दो ही जगहों को सबसे पवित्र माना गया है, मक्का और मदीना और ये दोनों ही जगहें सऊदी अरब में ही हैं। हर साल दुनियाभर से लाखों मुसलमान यहां हज यात्रा पर आते हैं, लेकिन खास बात ये है कि यहां गैर-मुस्लिमों को जाने की इजाजत नहीं है।
3 of 6
सऊदी अरब का खतरनाक कानून (फाइल फोटो)
- फोटो : Social media
आपको शायद पता न हो कि सऊदी अरब में कोई भी संविधान नहीं है। यह देश शरियत कानून के मुताबिक चलता है और जो बात यहां के राजा कह देते हैं, वहीं सर्वमान्य होता है। यहां बेहद ही दर्दनाक तरीके से अपराधियों को मौत की सजा दी जाती है (तलवार से गर्दन काटकर)।
विज्ञापन
4 of 6
सऊदी अरब का रेगिस्तान
- फोटो : Social media
सऊदी अरब एक रेगिस्तानी देश है, जिसकी वजह से यहां एक भी नदी नहीं है और इसी वजह से यहां पीने के पानी की कीमत बहुत ज्यादा है। यहां समुद्र के पानी को ही बड़े-बड़े संयंत्रों द्वारा पीने लायक बनाया जाता है। हालांकि यहां तेल की कोई कमी नहीं है। यहां अथाह मात्रा में तेल भंडार हैं, जिसने यहां के लोगों को अमीर बना दिया है।
5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social media
चूंकि सऊदी अरब रेगिस्तानी इलाका है, इसलिए यहां ऊंटों की बड़ी मांग है। दुनिया का सबसे बड़ा ऊंट बाजार भी इसी देश की राजधानी रियाद में लगता है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस बाजार में हर रोज लगभग 100 ऊंचे बिकते हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।