फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अजब-गजब: महज दो खरबूजे की कीमत 18 लाख रुपये, जानिए इसकी खासियत

Wed, 26 May 2021 08:44 AM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Wed, 26 May 2021 08:44 AM IST
विज्ञापन
Japan two watermelons sold at 18 lakh rupees
युबारी खरबूजा - फोटो : सोशल मीडिया

खरबूजा एक ऐसा फल है, जिसका नाम सुनकर ही मुंह में पानी आ जाता है। इस समय बाजार भी खरबूजों से भरे पड़े हैं। गर्मी के मौसम में ये फल डी-हाइड्रेशन से बचाता है। क्योंकि इसका 95 फीसदी भाग पानी होता है। साथ ही इस फल में कई तरह के विटामिन और मिनरल पाए जाते हैं, जिसके वजह से इसकी अच्छी डिमांड है। हाल ही में एक खास प्रजाति वाले दो खरबूजों को जापान में करीब  18 लाख रुपये में खरीदा गया है। आइए जानते हैं पूरा मामला...

Japan two watermelons sold at 18 lakh rupees
युबारी खरबूजा - फोटो : सोशल मीडिया

जापान में युबारी खरबूजे का काफी क्रेज है। हर साल जापान में इन खरबूजों की नीलामी की जाती है। इस साल भी जापान के उत्तरी होक्काइडो में केवल दो युबारी खरबूजों को 27 लाख येन (18,19,712 लाख) में खरीदा गया। आपको बता दें कि पिछले साल इससे भी ज्यादा कीमत में इन खरबूजों को नीलाम किया गया था। इस नीलामी के आयोजकों ने कहा कि समान आकार वाले ये यूबारी खरबूजे अपने स्वाद और उच्च गुणवत्ता के लिए काफी मशहूर हैं।

Japan two watermelons sold at 18 lakh rupees
युबारी खरबूजा - फोटो : सोशल मीडिया

दुनिया के सबसे महंगे फलों में शुमार युबारी खरबूजे को जापान के युबारी क्षेत्र में उगाया जाता है। यहां के किसान फल के आकार को और देखने में सुंदरता को लेकर काफी सजग रहते हैं। अच्छे दाम पर नीलामी के लिए इन फलों को एकदम गोल और सुंदर होना बहुत जरूरी है। आपको बता दें कि इस फल को सम्मान के साथ जोड़कर देखा जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Japan two watermelons sold at 18 lakh rupees
युबारी खरबूजा - फोटो : सोशल मीडिया

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बार एक बेबी फूड प्रोड्यूसर ने नीलामी के दौरान इन खरबूजों की सबसे ज्यादा कीमत चुकाई है। नीलाम किए गए खरबूजे छोटे बच्चों वाले परिवारों को दान किए जाएंगे, जिन्हें पहले ऑनलाइन ड्रॉ में चुना गया था।

विज्ञापन
Japan two watermelons sold at 18 lakh rupees
युबारी खरबूजा - फोटो : सोशल मीडिया

गर्मियों के मौसम का सीजनल फल खरबूजा न सिर्फ खाने में स्वादिष्ट होता है बल्कि कई स्वास्थ्य लाभों से भी भरपूर होता है। इस मौसम में जिस तरह हमें शरीर को हाइड्रेट रखने की जरूरत पड़ती है ठीक उसी प्रकार हमें दिमाग को भी हाइड्रेट रखना होता है। ऐसे में खरबूजे के सेवन से दोनों को संतुलित कर सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed