{"_id":"5da59e3d8ebc3e93ba1b30e1","slug":"japan-student-wrote-an-assignment-on-ninja-culture-by-making-invisible-ink","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"19 साल की लड़की ने बनाई ऐसी रहस्यमयी स्याही, कागज पर लिखते ही गायब हो जाते हैं शब्द","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
19 साल की लड़की ने बनाई ऐसी रहस्यमयी स्याही, कागज पर लिखते ही गायब हो जाते हैं शब्द
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Tue, 15 Oct 2019 04:18 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अगर किसी छात्र या छात्रा को कोई असाइनमेंट लिखने को दिया जाए और वो खाली कागज शिक्षक को थमा दे, तो जाहिर है उसे नंबर तो शून्य ही मिलेंगे। लेकिन जापान में एक छात्रा को ऐसा करने पर शिक्षिका ने पूरे नंबर दिए हैं। इस छात्रा को 'निंजा गर्ल' कहा जा रहा है।
2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
दरअसल, जापान विश्वविद्यालय में इतिहास की छात्रा एमी हागा को निंजा के बारे में पढ़ना और लिखना खूब पसंद है। कुछ दिन पहले ही वो इगारो के निंजा म्यूजियम में घूमने के लिए गई थीं। वह जब लौट कर अपने विश्वविद्यालय आईं तो प्रोफेसर यूजी यामादा ने उन्हें म्यूजियम और उसके सफर के बारे में एक लेख लिखने को कहा और साथ ही यह हिदायत भी दी गई कि लेख बिल्कुल अलग तरीके से लिखना है, तभी पूरे नंबर मिलेंगे।
3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
19 वर्षीय एमी ने बिल्कुल अलग तरीके से लेख लिखने के लिए अबुरीदाशी तकनीक का इस्तेमाल किया। दरअसल, अबुरीदाशी जापान की एक प्राचीन तकनीक है, जिसके द्वारा लोग एक-दूसरे को गुप्त संदेश भेजते थे। खास बात ये है कि इस तकनीक से लिखने पर संदेश तब तक दिखाई नहीं देते हैं, जब तक कि उस कागज को आग के ऊपर न रखा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
एमी ने अबुरीदाशी तकनीक से लिखने के लिए पहले सोयाबीन को रातभर भिगोया और उससे एक अदृश्य स्याही तैयार की। इसके बाद उसके रस को पानी में मिलाकर दो घंटे तक रखा, ताकि वह स्याही लिखने लायक बन जाए। फिर उन्होंने वाशी नाम के एक पतले जापानी कागज पर लेख लिखना शुरू किया। वो जैसे-जैसे लिखती जा रही थीं, पहले तो शब्द दिख रहे थे, लेकिन स्याही सूखने के बाद शब्द अदृश्य हो गए।
विज्ञापन
5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
एमी ने ऐसे ही 'अदृश्य' लेख लिख कर प्रोफेसर यूजी यामादा को दे दिया। उन्होंने जिस कागज पर लेख लिखा था, वह देखने पर बिल्कुल कोरा लग रहा था। पहली बार देखकर तो प्रोफेसर यूजी को भी समझ नहीं आया कि आखिर एमी ने उन्हें खाली कागज क्यों दिया है। हालांकि एमी ने उस असाइनमेंट के साथ कलम से लिखा एक नोट भी दिया था, जिसे पढ़ने के बाद प्रोफेसर यूजी को सारी बातें समझ में आ गईं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।