{"_id":"604f2cf9ac0e4a4eb8778f2b","slug":"japan-scientists-experiment-to-put-human-embryos-in-the-womb-of-animals","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अनोखा प्रयोग: जानवरों की कोख में इंसानों का भ्रूण डालेंगे इस देश के वैज्ञानिक","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
अनोखा प्रयोग: जानवरों की कोख में इंसानों का भ्रूण डालेंगे इस देश के वैज्ञानिक
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नवनीत राठौर
Updated Mon, 15 Mar 2021 03:16 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
जापान में एक स्टेम-सेल वैज्ञानिक एक खास तरह का शोध शुरू किया है और वहां की सरकार के द्वारा इसके लिए सरकारी सहायता भी मिलनी शुरू हो गई है। बता दें कि वैज्ञानिक एक ऐसे तरीके पर काम कर रहा है, जिससे पशुओं के गर्भ में मानव-कोशिकाओं का विकास हो सकेगा। ऐसे में अब जानवर एक तरह से सरोगेट मां की तरह काम करेंगे। जानवर की कोख से इंसान का जन्म हो सकता है।
2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
दुनियाभर में विज्ञान के माध्यम से एक से बढ़कर एक प्रयोग किए जा रहे हैं। कुछ इसी कड़ी में जापान में हिरोमित्सू नकॉची नामक एक वैज्ञानिक जानवरों पर खास शोध कर रहे हैं। बता दें कि जापान सरकार ने भी उन्हें जानवरों की कोख में इंसानी भ्रूण के विकास पर प्रयोग करने की इजाजत दे दी है। हिरोमित्सू अपने टीम के साथ मिलकर इस शोध को शुरू भी कर दिए हैं।
3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
हिरोमित्सू नकॉची और उनकी टीम पहले चूहों के एंब्रियो में मानव कोशिकाएं विकसित करेंगे, फिर उस एंब्रियो को सरोगेट जानवरों के गर्भ में प्रत्यारोपित कर देंगे। बता दें कि इस प्रयोग का मकसद इंसानी शिशु बनाना नहीं, बल्कि ऐसे पशु तैयार करना है, जिनके शरीर के अंग मानव कोशिकाओं से बने हों। जरूरत पड़ने पर इन जानवरों के अंगों को इंसानों में प्रत्यारोपित किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : पेक्सेल्स
हालांकि, जापान से पहले कई देश ऐसे प्रोजेक्ट को कुदरत से खिलवाड़ बताते हुए नामंजूर कर चुके हैं। साल 2015 से पहले अमेरिका में इस तरह की कोशिशें चल रही थी, लेकिन नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ इसे गलत बताते हुए रोक लगा दी थी। लेकिन जापान के वैज्ञानिक कुदरती प्रक्रिया को चुनौती देते हुए जानवर की कोख से इंसान के जन्म लेने के प्रोजेक्ट पर जुट गए हैं।
विज्ञापन
5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
जापान के इस प्रोजेक्ट के कारण खतरनाक परिणाम भी सामने आ सकते हैं। अगर ये प्रोजेक्ट कामयाब हो गया, तो फिर संभव है कि आने वाले वक्त में एक ऐसा जीव अस्तित्व में आ जाए जो आधा इंसान और आधा जानवर हो। ऐसे कई तरह के खतरों को देखते हुए दुनिया के कई देशों ने इस तरह के प्रोजेक्ट रोक दिए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।