{"_id":"5c7274cdbdec22499d272f5a","slug":"japan-fears-earthquake-and-tsunami-after-rare-fish-caught-on-sea-surface","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"क्या जापान में फिर से आएगी भयानक सुनामी? इस 'रहस्यमयी' मछली ने बढ़ाई देश की चिंता","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
क्या जापान में फिर से आएगी भयानक सुनामी? इस 'रहस्यमयी' मछली ने बढ़ाई देश की चिंता
जापान में 11 मार्च 2011 को आए भयानक भूकंप और सुनामी के बाद की तबाही तो पूरी दुनिया ने देखी थी। इस तबाही में लगभग 20 हजार लोग मारे गए थे। अब एक बार फिर से यहां भूकंप और सुनामी की बातें होने लगी हैं और इसका कारण है समुद्र में दुर्लभ मछलियों का दिखना।
2 of 5
Oarfish
- फोटो : Social media
दरअसल, हाल ही में जापान के ओकिनावा द्वीप के पास मछुआरों को समुद्र में 13 फीट लंबी दो ओरफिश दिखी थीं। जापान में ऐसा माना जाता है कि इस मछली के दिखने पर वहां भूकंप और सुनामी जैसी आपदाएं आती हैं। हालांकि बाद में इन मछलियों को पकड़ लिया गया। मछआरों का कहना था कि ये मछलियां काफी रहस्यमयी लग रही थीं।
3 of 5
Oarfish
- फोटो : Social media
विशेषज्ञों के मुताबिक, आमतौर पर ओरफिश समुद्र में 1 हजार से 3 हजार फीट की गहराई में रहती है। यह समुद्र के ऊपर तभी आती है, जब समुद्र तल पर हलचल होती है। इन मछलियों को भूकंप के संकेत के तौर पर देखा जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिछले कुछ दिनों में जापान में मछुआरों को कुल सात वैसी ही दुर्लभ मछलियां मिली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Japan Tsunami
- फोटो : Social media
बता दें कि इससे पहले ओरफिश नामक मछलियों को जापान के समुद्री तट पर साल 2011 में देखा गया था। तब इन्हें देखे जाने के बाद जापान में भयानक भूकंप और सुनामी आई थी, जिसमें करीब 20 हजार लोग मारे गए थे। यही कारण है कि अब एक बार फिर से जापान में भूकंप और सुनामी की चर्चा होने लगी है।
विज्ञापन
5 of 5
Japan Oarfish
- फोटो : Social media
हालांकि, वैज्ञानिकों ने जापान में भूकंप की बातों को सिरे से खारिज कर दिया है। उनका कहना है कि इस बात का कोई सबूत नहीं है कि ये दुर्लभ मछलियां भूकंप का संकेत देती हैं। वैज्ञानिकों का मानना है कि हो सकता है कि पर्यावरणीय बदलावों की वजह से ये मछलियां समुदी सतह पर आ गई हों।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।