Japanese Baba Vanga: जापान में जुलाई में बड़ी तबाही आने की भविष्यवाणी ने लोगों को डरा दिया है। जापान में हाल के दिनों में कई बार भूकंप के झटके महसूस किए है। इनको रियो तात्सुकी की भविष्यवाणी से जोड़ा जा रहा है। जापानी बाबा वेंगा के नाम से मशहूर रियो तात्सुकी ने जुलाई में जापान में भूकंप और ज्वालामुखी आने का दावा किया है।
इस बीच तोकारा द्वीप समूह में 330 बार भूकंप आ चुका है और क्यूशू में माउंट शिन्मोई ज्वालामुखी फटने से 500 मीटर तक हवा में राख फैल गई है। अब कई लोग तात्सुकी की भविष्यवाणी के सच होने का संकेत मान रहे हैं। उन्होंने जापान में कल यानी 5 जुलाई को बड़ी प्राकृतिक आपदा आने की भविष्यवाणी की है। सबसे बड़ा सवाल है कि क्या रियो तात्सुकी की भविष्यवाणी सच होगी? अगर सच होती है, तो बड़ी तबाही मच सकती है।
2 of 7
क्या सच हो रही है बाबा वेंगा की ये भविष्यवाणी?
- फोटो : Freepik
उन्होंने साल 2025 में जापान में एक बड़ी प्राकृतिक आपदा आने की भविष्यवाणी की है। इनकी तुलना बुल्गेरिया की नेत्रहीन भविष्यवक्ता बाबा वांगा से की जाती है। उन्होंने वैश्विक घटनाओं को लेकर बेहद सटीक भविष्यवाणियां की हैं। इनमें फ्रेडी मर्करी और राजकुमारी डायना की मौत से लेकर 2020 की कोरोना महामारी तक सब कुछ शामिल है। रियो तात्सुकी की नई भविष्यवाणी से जापान ही नहीं, बल्कि एशिया के कुछ देशों में भी डर का माहौल है।
3 of 7
क्या 5 जुलाई को आएगी विनाशकारी तबाही? जापानी बाबा वेंगा की भविष्यवाणी से दहशत में दुनिया
- फोटो : Adobe Stock
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, रियो की सबसे ज्यादा बिकने वाली ग्राफिक कॉमिक (मंगा) "द फ्यूचर आई सॉ" के 2021 संस्करण में उनकी सबसे नई भविष्यवाणी का जिक्र है। इसमें उन्होंने 5 जुलाई 2025 को विध्वंसकारी आपदा आने की तरफ इशारा किया है। रियो तात्सुकी की पुस्तक में किए गए दावों के मुताबिक, जुलाई 2025 में जापान के दक्षिणी सागर में समुद्र उबलने लगेगा, जिसके बाद पानी के नीचे एक ज्वालामुखी फटेगा, जिससे भयंकर सुनामी उठेगी।
4 of 7
क्या 5 जुलाई को आएगी विनाशकारी तबाही? जापानी बाबा वेंगा की भविष्यवाणी से दहशत में दुनिया
- फोटो : Freepik
इसके कारण जापान के दक्षिणी द्वीप, ताइवान के तटवर्ती क्षेत्र और इंडोनेशिया के कुछ इलाके प्रभावित होंगे। तात्सुकी ने दावा किया है कि यह 2011 की फुकुशिमा सुनामी से भी ज्यादा घातक हो सकती है। उन्होंने कहा कि अगर तैयारी नहीं की गई, तो हजारों लोगों की मौत हो सकती है। 5 जुलाई को जापान और फिलीपींस के बीच समुद्र तल के नीचे एक दरार आएगी, जिसके बाद तोहोकू भूकंप आएगा जिससे समुद्र में लहरें तीन गुना ऊंची उठेंगी।
Viral Video: बुजुर्ग को सड़क पर गाय और सांड ने पटक-पटक कर मारा डाला, दिल दहलाने वाला वीडियो हुआ वायरल
5 of 7
क्या 5 जुलाई को आएगी विनाशकारी तबाही? जापानी बाबा वेंगा की भविष्यवाणी से दहशत में दुनिया
- फोटो : Freepik
इस किताब में आपदाओं की तारीख और स्वरूप का वर्णन किया गया है। कई प्राकृतिक और मानव-निर्मित घटनाओं का भी जिक्र है। चेतावनियों को कला के माध्यम से पेश किया गया है। कई लोगों का कहना है कि रियो तात्सुकी की भविष्यवाणियां पहले भी सच साबित हुई हैं। इसलिए इस बार भी उनकी चेतावनी गंभीरता से लेना चाहिए।
Viral Video: पानी को लेकर महिलाओं की हुई हाथापाई, एक-दूसरे के खींचे बाल और मारी लात, वीडियो देख लोग हैरान