अजब-गजब: आ गई नई तकनीक, ये कवच आपको बना देगा मिस्टर इंडिया
दरअसल इनविजिबल शील्ड एक पारदर्शी नजर आने वाला प्लास्टिक पैनल है। इस पैनल को किसी भी तरह के चार्ज की जरूरत नहीं होती है। इसको बनाने के लिए ऑप्टिकल लेंस का इस्तेमाल किया गया है। ऑप्टिकल लेंस रोशनी को परिवर्तित कर देता है जिसकी वजह से इसके पीछे खड़ा इंसान दिखाई नहीं देता है। इसके पीछे इंसान का जितना शरीर होता है वह गायब हो जाता है।
विज्ञान के लेंटीकुलर प्रिंटिंग तकनीक पर यह शील्ड काम करता है। यह थ्री डायमेंशनल तस्वीरों की तरह है। अलग-अलग एंगल से देखने पर अलग-अलग दिखाई देता है। कंपनी ने दावा किया है कि शील्ड के पीछे खड़े इंसान को 5 मीटर या 100 मीटर दूरी से देखा जाए वह दिखाई नहीं देगा।
कंपनी ने बताया है कि यह शील्ड रोशनी को इधर-उधर और रिफलेक्ट करती है जिसकी वजह से इसके पीछे खड़ा इंसान दिखाई नहीं देता है। कोई भी दूर से जब देखता है, तो शील्ड के पीछे खड़ा इंसान नजर नहीं आता है। शील्ड में इंसान के पीछे का बैक्रग्राउंड ही दिखाई देता है जो हॉरीजोंटली सेट किया जाता है। क्राउड फंडिंग के माध्यम से इस प्रोजेक्ट के लिए 6 अप्रैल 2022 तक 1.62 करोड़ रुपये मिल चुके हैं।
इस तरह की चीजों को कुछ साल पहले भी बनाया गया था, हालांकि इनमें कई गड़बड़िया थीं। इनकी चर्चा खूब हुई थी, लेकिन इसके बाद यह गायब हो गई थीं। अब इस इनविजिबिलिटी शील्ड का निर्माण किया गया है। अब तक कंपनी ने 25 इनविजिबल शील्ड का निर्माण किया है।