{"_id":"60ed1b0954cd054d58146e0c","slug":"interesting-story-of-ss-ourang-medan-ship","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अजब-गजब: कहानी एक ऐसे समुद्री जहाज की, जिसकी अनोखी घटना आजतक बनी हुई है रहस्य","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
अजब-गजब: कहानी एक ऐसे समुद्री जहाज की, जिसकी अनोखी घटना आजतक बनी हुई है रहस्य
दुनियाभर में जहाजों से जुड़े ऐसे कई किस्से हैं, जो काफी मशहूर हैं। कोई अपनी खूबियों की वजह से, तो कोई अपने रहस्यों की वजह से लोगों के बीच लोकप्रिय हैं। आज हम आपको एक ऐसे रहस्यमय समुद्री जहाज के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी अनोखी घटना आज तक अनसुलझी ही है। इस घटना के बारे में जो कोई भी सुनता है, वो सोचने पर मजबूर हो जाता है। वैसे तो यह घटना कोई खास पुरानी नहीं है, लेकिन फिर भी इसे घटे करीब 70 साल से अधिक समय बीत चुका है।
साल 1947 के जून महीने की बात है। उस समय मलक्का की खाड़ी में मौजूद व्यापारिक मार्ग से कई समुद्री जहाज गुजर रहे थे। इसी दौरान एक एसओएस संदेश पहुंचा कि जहाज के सभी क्रू सदस्यों की मौत हो चुकी है। दरअसल, एसओएस संदेश आपातकालीन स्थिति में भेजे जाते हैं। अब उस जहाज के सिग्नल को पहचानते हुए नजदीक के सभी जहाज उस रहस्यमय जहाज की तरफ बढ़े।
2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
आपको बता दें कि इस रहस्यमय जहाज के सबसे नजदीक मर्चेन्ट शिप द सिल्वर स्टार था, जो तेजी से उसके पास पहुंच गया। द सिल्वर स्टार के क्रू मेंबर्स जब उस रहस्यमय जहाज पर पहुंचे, तो वो ये देखकर दंग रह गए कि हर तरफ सिर्फ लाशें ही लाशें बिखरी पड़ी थीं। कई लोगों की तो आंखें भी खुली हुई थीं। उन्हें देखकर ऐसा लग रहा था, जैसे वो किसी चीज से डरे हुए हों।
3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
सबसे ज्यादा हैरान करने वाली बात ये थी कि मरने वाले लोगों के शरीर पर किसी भी तरह के जख्म के निशान नहीं थे। उनकी मौत रहस्यमय तरीके से हुई थी। बाद में द सिल्वर स्टार के क्रू मेंबर्स जब उस रहस्यमय जहाज के बॉयलर रूम में पहुंचे तो उन्हें बहुत ज्यादा ठंड लगने लगी जबकि वहां का तापमान 100 डिग्री सेल्सियस से ऊपर था। अब यह बेहद ही हैरान करने वाली बात थी। यह सब देखने के बाद द सिल्वर स्टार के क्रू सदस्यों ने जल्दी से अपने जहाज पर जाने का फैसला किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
द सिल्वर स्टार के क्रू सदस्य अपने जहाज तक पहुंचते, उससे पहले ही उस रहस्यमय जहाज से धुआं निकलने लगा और उसमें आग लग गई। हालांकि, किसी तरह क्रू सदस्य अपने जहाज पर पहुंचे। उनके वहां पहुंचते ही उस रहस्यमय जहाज में एक जोरदार धमाका हुआ और देखते ही देखते जहाज समुद्र की गहराईयों में समा गया।
विज्ञापन
5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
कुछ लोग इस घटना के पीछे रहस्यमय शक्ति को जिम्मेदार बताते हैं, तो वही कुछ लोगों का मानना है कि वहां प्राकृतिक गैसों का एक बादल बन गया था, जिसकी वजह से जहाज के सभी क्रू सदस्य मारे गए और जहाज में भी आग लग गई। इस रहस्यमय जहाज को 'द एस एस ओरंग मेडान' के नाम से जाना जाता है। अब इस घटना के लिए कौन जिम्मेदार था, यह आज तक पता नहीं चल सका है। लोग 'द एस एस ओरंग मेडान' को भूतिया जहाज भी कहते हैं। वहीं कुछ लोग इसे काल्पनिक भी मानते हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।