फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

7 सीटर MPV: शानदार माइलेज वाली एमपीवी पर मिल रही है आकर्षक छूट, कीमत सिर्फ 4.25 लाख रुपये

Tue, 13 Jul 2021 01:13 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 13 Jul 2021 01:13 PM IST
सार

जापान की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Datsun (दैटसन) एमपीवी कार खरीदने के इच्छुक ग्राहकों को लुभाने के लिए भारी डिस्काउंट दे रही है। कंपनी अपनी इस कार को जुलाई के महीने में खरीदने पर काफी आकर्षक ऑफर लाई है। 

विज्ञापन
datsun car 7 seater datsun go plus price 2021 datsun go plus mileage datsun go plus interior
Datsun Go Plus - फोटो : Datsun
भारतीय वाहन बाजार में MPV (मल्टी पर्पस व्हीकल) की मांग हमेशा रहती है। इसकी वजह से MPV कारों की ज्यादा सीटिंग कैपेसिटी और इसमें ज्यादा स्पेस मिलती है। अगर आपका परिवार बड़ा है और पूरे परिवार को एक साथ कहीं बाहर जाना है तो ग्राहक MPV सेगमेंट की 7-सीटर कारों को खरीदना पसंद करते हैं। लेकिन यह कारें महंगी आती हैं। ऐसे में अगर आप एक किफायती 7-सीटर MPV खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो यह समय बेहद मुफीद साबित हो सकता है। जापान की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Datsun (दैटसन) एमपीवी कार खरीदने के इच्छुक ग्राहकों को लुभाने के लिए भारी डिस्काउंट दे रही है। कंपनी अपनी इस कार को जुलाई के महीने में खरीदने पर काफी आकर्षक ऑफर लाई है। 


Datsun की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक दैटसन की सबसे किफायती 7-सीटर कार Datsun Go+ को जुलाई के महीने में खरीदने पर 40,000 रुपये तक का फायदा हो सकता है। यहां हम आपको बता रहे हैं कि कंपनी क्या ऑफर लेकर आई है और इस एमपीवी कार को खरीदने पर इतना फायदा कैसे होगा।
datsun car 7 seater datsun go plus price 2021 datsun go plus mileage datsun go plus interior
Datsun Go Plus - फोटो : Datsun
इंजन और पावर
सबसे सस्ती 7-सीटर MPV Datsun Go Plus के मैकेनेकिल डिटेल्स की बात करें तो, इस कार में 1.2-लीटर 3-सिलिंडर पेट्रोल इंजन मिलता है। कंपनी अपनी इस कार की मैनुअल और ऑटोमेटिक गियरबॉक्स दोनों ऑप्शन के साथ बिक्री करती है। Datsun Go Plus कार मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ 68 PS का पावर और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन के साथ 77 PS का पावर और 104 Nm का टॉर्क जेनरेट करती है। सामान्य तौर पर इस एमपीवी कार में 19 किलोमीटर प्रति लीटर तक का माइलेज मिलता है। 
datsun car 7 seater datsun go plus price 2021 datsun go plus mileage datsun go plus interior
Datsun Go Plus - फोटो : Datsun
फीचर्स 
भले ही इस 7-सीटर एमपीवी की कीमत काफी कम है लेकिन कंपनी इसमें काफी शानदार फीचर्स देती है। इस कार में कीलेस एंट्री, 7 इंच का ट्चस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम मिलता है, जो एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले को सपोर्ट करता है। इस कार में 14-इंच के अलॉय व्हील मिलते हैं। इस कार में मैनुअल एयर कंडिशन (AC) मिलता है, जिसकी वजह से इसकी कीमत को काफी कम रखा जा सका है। इस कार में सुरक्षा के लिहाज से कई फीचर्स दिए गए हैं। इस कार में डुअल फ्रंट एयरबैग, स्पीड अलर्ट सिस्टम, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS), इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन (EBD) और रियर पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स मिलते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
datsun car 7 seater datsun go plus price 2021 datsun go plus mileage datsun go plus interior
Datsun Go Plus - फोटो : Datsun
कीमत और डिस्काउंट ऑफर
Datsun Go Plus MPV कार को जुलाई के महीने में खरीदने पर कुल 40,000 रुपये तक का फायदा मिल रहा है। कंपनी के ऑफर के तहत इस कार पर 20,000 रुपये की नगद छूट और 20,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है। कंपनी के मुताबिक यह ऑफर 31 जुलाई तक के लिए मान्य है। यह कार 5 वेरिएंट्स में उपलब्ध है। कार की कीमत 4.25 लाख रुपये से शुरू होती है जो टॉप वेरिएंट्स के लिए 6.99 लाख रुपये तक जाती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed