फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अजब-गजब: कहानी दुनिया की एक खूबसूरत रानी की, जो अपनी सुंदरता बरकरार रखने के लिए करती थी बेहद अजीबोगरीब काम

Sat, 07 Aug 2021 09:16 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Sat, 07 Aug 2021 09:16 PM IST
विज्ञापन
interesting story of most beautiful queen cleopatra who bathed with donkeys milk to look gorgeous
दुनिया की सबसे खूबसूरत रानी - फोटो : सोशल मीडिया

इतिहास के ऐसी कई रानियों और राजकुमारियों के बारे में पढ़ने को मिलता है, जो अपने सौन्दर्य की वजह से दुनियाभर में मशहूर थी। हालांकि, ये अपने सुंदरता को बरकरार रखने के लिए कई तरह के अजीबोगरीब काम भी किया करती थी। आपने अक्सर लोगों को पानी से, गाय या भैंस के दूध से नहाते तो देखा और सुना होगा, लेकिन क्या आपको पता है कि दुनिया में एक ऐसी भी रानी थी, जो गधियों के दूध से नहाती थी। इसके लिए वो हर रोज 700 गधियों का दूध मंगाया करती थी। इस रानी को ना सिर्फ उनकी सुंदरता के लिए जाना जाता है, बल्कि उनका जीवन भी काफी रहस्मय रहा था।


 

दरअसल, हम बात कर रहे हैं मिस्र की राजकुमारी क्लियोपैट्रा के बारे में, जिसे सुंदरता की देवी भी कहा जाता था। क्लियोपेट्रा को न सिर्फ उनकी सुंदरता के लिए जाना जाता है, बल्कि उनका जीवन भी काफी रहस्मयी रहा था। आपको बता दें कि क्लियोपैट्रा दिखने में जितनी सुंदर थी, उससे कहीं ज्यादा चतुर और षड्यंत्रकारी भी थी।

interesting story of most beautiful queen cleopatra who bathed with donkeys milk to look gorgeous
क्लियोपैट्रा - फोटो : सोशल मीडिया

पिता की मृत्यु के बाद मात्र 14 वर्ष की आयु में क्लियोपैट्रा और उसके भाई टोलेमी दियोनिसस को संयुक्त रूप से राज्य प्राप्त हुआ। भाई को राज्य पर क्लियोपैट्रा की सत्ता सहन नहीं हुई और बगावत हो गई। नतीजा ये हुआ कि क्लियोपैट्रा को अपनी सत्ता से हाथ धोना पड़ा और सीरिया में शरण लेनी पड़ी। लेकिन इस राजकुमारी ने साहस नहीं छोड़ा। रोम के शासक जूलियस सीजर को अपने मोह में फंसाकर क्लियोपैट्रा ने मिस्र पर हमला करवाया और सीजर ने टोलेमी को मारकर क्लियोपैट्रा को मिस्र के राजसिंहासन पर बैठा दिया।

interesting story of most beautiful queen cleopatra who bathed with donkeys milk to look gorgeous
क्लियोपैट्रा - फोटो : सोशल मीडिया

कहा जाता है कि क्लियोपैट्रा इतनी खूबसूरत थी कि वो राजाओं और सैन्य अधिकारियों को अपनी सुंदरता के जाल में फंसाकर उनसे अपने सारे काम निकलवा लेती थी। इतना ही नहीं उसे दुनिया की 12 से ज्यादा भाषाओं का भी ज्ञान था। यही कारण था कि वो जल्दी ही किसी से भी जुड़ जाती थी और उसके सारे राज जान लेती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
interesting story of most beautiful queen cleopatra who bathed with donkeys milk to look gorgeous
क्लियोपैट्रा - फोटो : सोशल मीडिया

क्लियोपैट्रा खूबसूरत दिखने के लिए हर रोज 700 गधी का दूध मंगाती थी और उससे नहाती थी, जिससे उसकी त्वचा हमेशा खूबसूरत बनी रहती थी। हाल ही में हुए एक शोध में भी यह बात साबित हो चुकी है। तुर्की में हुए एक अध्ययन के अनुसार, एक शोध के दौरान जब चूहों को गाय और गधी का दूध पिलाया गया, तो गाय का दूध पीने वाले चूहे ज्यादा मोटे नजर आए। इससे यह साबित होता है कि गधी के दूध में गाय के दूध की तुलना में कम वसा होता है, जो हर लिहाज से बेहतर होता है।

विज्ञापन
interesting story of most beautiful queen cleopatra who bathed with donkeys milk to look gorgeous
क्लियोपैट्रा - फोटो : सोशल मीडिया

कहा जाता है कि क्लियोपैट्रा मिस्र पर शासन करने वाली अंतिम फराओ थीं। हालांकि, वह अफ्रीकी, कॉकेशियस या युनानी थीं, ये अभी तक रहस्य ही बना हुआ है। इस पर आज तक शोध जारी है। क्लियोपैट्रा की मौत महज 39 वर्ष की आयु में ही हो गई थी, लेकिन उसकी मौत कैसे हुई, ये भी आज तक रहस्य ही बना हुआ है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed