फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

10 लाख रुपये वाली इस बाइक को ले जाओ महज 11,900 रुपये देकर

Sun, 22 Sep 2019 06:04 PM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Bani Kalra Updated Sun, 22 Sep 2019 06:04 PM IST
विज्ञापन
Pay Just Rs.11900 and Take Triumph BONNEVILLE T120 which is cost 10 lakh
Triumph BONNEVILLE T120 - फोटो : Social

Triumph बाइक की राइड करना किसे पसंद नहीं होगा। बाइक की कीमत हजारों में नहीं बल्कि लाखों रुपये में होती है और इसे खरीदना भी हर किसी ग्राहक के लिए संभव भी नहीं है। लेकिन अब Triumph की बाइक खरीदना शायद हर किसी के लिए मुमकिन हो, क्योंकि कंपनी अपने ग्राहकों के लिए एक बेहद खास ऑफर लेकर आई है। अगर आप भी एक आम बाइक की जगह एक प्रीमियम और पावरफुल बाइक खरीदने का सपना देखते हैं तो इस रिपोर्ट को पूरा पढ़े...

महज 11,900 रुपये देकर ले जाओ 10 लाख रुपये की बाइक

Pay Just Rs.11900 and Take Triumph BONNEVILLE T120 which is cost 10 lakh
Triumph BONNEVILLE T120 - फोटो : Social

Triumph ने अपनी BONNEVILLE T120 पर एक बेहद खास ऑफर पेश किया है जिसके तहत आप सिर्फ 11,900 रुपये देकर इस दमदार बाइक को अपने गैराज की शोभा बना सकते हैं। सबसे पहले तो आपको बता दें कि Triumph BONNEVILLE T120 की कीमत 9.97 लाख रुपये से लेकर 10.27 लाख रुपये तक जाती है। अब हर महीने 11,900 रुपये देखर आप इस बाइक को अपना बना सकते हैं लेकिन बाकी की बची पेमेंट आपको EMI में चुकानी होगी, और इस बारे में ज्यादा जानकारी के लिए आप सीधा Triumph डीलरशिप से संपर्क कर सकते हैं।

BONNEVILLE T120 फीचर्स

Pay Just Rs.11900 and Take Triumph BONNEVILLE T120 which is cost 10 lakh
BONNEVILLE T120 फीचर्स - फोटो : Social

बाइक में लिक्विड कूल्ड, 8 वाल्व, 1200cc का इंजन लगा है  जो 80PS की पावर और 105 NM का टॉर्क देता है। इसके अलावा इसमें 6 स्पीड गियरबॉक्स दिया है। बाइक का व्हीलबेस 1450mm है और इसका वजन 224 Kg है। टूरिंग के लिए यह एक बढ़िया बाइक साबित हो सकती है, जबकि सिटी राइड में भी यह बेहतर प्रदर्शन करती है। बाइक में एबीएस, ट्रैक्शन कंट्रोल और लिक्विड कूलिंग जैसे फीचर्स भी उपलब्ध है। बाइक को मॉडर्न बनाने के लिए इसमें ट्विन-पॉड इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एलसीडी डिस्प्ले, एलईडी डीआरएल लगा हेडलैंप, एलईडी टेल लाइट और हीटेड ग्रिप लगाया गया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed