फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दुनिया का वो देश, जहां 30 सेकेंड से ज्यादा लेट नहीं होती ट्रेन, जानिए और भी रोचक बातें

Tue, 08 Sep 2020 09:09 AM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Tue, 08 Sep 2020 09:09 AM IST
विज्ञापन
interesting facts about japan prime minister Shinzo Abe will resign from PM post
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

स्वास्थ्य कारणों के वजह से जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। पेट की बीमारी से परेशान चल रहे शिंजो आबे को कई बार हॉस्पिटल में भर्ती कराना पड़ा है। उगते हुए सूरज का देश जापान अपने खान-पान, कल्चर और टेक्नोलॉजी के कारण दुनियाभर में मशहूर है। आज हम आपको इस देश से जुड़े कुछ खास रोचक तथ्यों के बारे में बताएंगे।

interesting facts about japan prime minister Shinzo Abe will resign from PM post
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

झुककर सम्मान करना
जापान एक प्राचीन देश है। यहां के रीति-रिवाज और परंपराएं भी बेहद अनूठे हैं। जैसे हमारे देश में लोग हाथ जोड़कर अभिवादन करते हैं, ठीक वैसे ही जापान में किसी भी व्यक्ति के सम्मान में झुककर अभिवादन का रिवाज है। सबसे खास बात ये है कि जो जितना ज्यादा सम्मानित होता है, उसके प्रति उतना ही ज्यादा झुका जाता है। वहीं व्यक्ति भी चाहे कितना भी बड़ा या प्रतिष्ठित हो, वह भी सामने वाले व्यक्ति के अभिवादन में झुक जाएगा। इनके बीच बस झुकाव की डिग्री में अंतर होता है।

interesting facts about japan prime minister Shinzo Abe will resign from PM post
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI

लंबा जीते हैं जापानी
जापान के लोग साफ-सफाई के प्रति बहुत जागरुक हैं। विद्यालयों में छात्र और शिक्षक दोनों मिलकर कक्षाओं की सफाई करते हैं। यहां के लोग दीर्घायु होते हैं। जापान के लोगों की औसत उम्र 82 वर्ष है, जो सभी देशों के औसत से अधिक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
interesting facts about japan prime minister Shinzo Abe will resign from PM post
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

समय का खास ध्यान
जापान के लोग समय के पाबंद होते हैं। यहां के लोग किसी भी काम को समय पर करने के लिए पूरी दुनिया में जाने जाते हैं। इतना ही नहीं जापान में चलने वाली ट्रेन भी 30 सेकेंड से ज्यादा लेट नहीं होती हैं।

विज्ञापन
interesting facts about japan prime minister Shinzo Abe will resign from PM post
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

जोर से बोलना असभ्यता
जापान में सार्वजनिक स्थानों पर जोर-जोर से बोलना या किसी चीज को सूंघना असभ्यता माना जाता है। इतना ही नहीं यहां दो लोगों का हाथ पकड़कर साथ चलना भी अच्छा नहीं माना जाता है। जापान में लोग नववर्ष की खुशी में सबसे पहले मंदिर में जाकर 108 बार घंटियां बजाते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed