फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अजब-गजब: कहानी एक ऐसे रहस्यमय झील की, जिसका पानी पीने के बाद नहीं बचता है कोई जिंदा

Sun, 08 Aug 2021 08:03 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Sun, 08 Aug 2021 08:03 PM IST
विज्ञापन
interesting facts about fundudzi water most mysterious lake in the world
फुन्दूजी झील का रहस्य - फोटो : सोशल मीडिया

दुनिया में ऐसी कई खतरनाक झीलें हैं, जिनके रहस्य को आज तक कोई नहीं जान पाया है। कुछ इसी तरह का ही एक खतरनाक झील दक्षिण अफ्रीका के लिंपोपो प्रांत में है, जिसे फुन्दूजी झील के नाम से जाना जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस झील का पानी जो भी पी ले, वो जिंदा नहीं बचता है। जल्द ही उसकी मौत हो जाती है।




 

स्थानीय लोगों के मुताबिक, प्राचीन समय में यहां से गुजर रहे एक कोढ़ी को यहां रहने वाले लोगों ने खाना खिलाने और आश्रय देने से मना कर दिया था, जिसके बाद वह उन लोगों को श्राप देकर उस झील में घुस गया और गायब हो गया। ऐसा कहा जाता है कि झील के अंदर से सुबह-सुबह ड्रम बजाने की आवाजें, जानवरों और लोगों की चीखें सुनाई पड़ती हैं। लोगों के बीच एक मान्यता ये भी है कि इस झील की रक्षा पहाड़ों पर रहने वाला एक विशाल अजगर करता है, जिसे प्रसन्न करने के लिए हर साल वेंदा आदिवासी एक नृत्य उत्सव का आयोजन करते हैं, जिसमें कुंवारी लड़कियां नाचती हैं।

interesting facts about fundudzi water most mysterious lake in the world
फुन्दूजी झील का रहस्य - फोटो : सोशल मीडिया

इस झील का निर्माण प्राचीन समय में भूस्खलन के कारण मुटाली नदी का बहाव रुक जाने से हुआ था। अब ये रहस्य बना हुआ है कि इस नदी का पानी तो बिल्कुल साफ है, फिर इसमें ऐसा क्या है, जिसे पीते ही लोगों की मौत हो जाती है।

interesting facts about fundudzi water most mysterious lake in the world
फुन्दूजी झील का रहस्य - फोटो : सोशल मीडिया

आपको बता दें कि इस झील के पानी का रहस्य जानने के लिए कई बार कोशिश की गई, लेकिन हर बार जांचकर्ताओं को नाकामी ही हाथ लगी। कहते हैं कि साल 1946 में इस झील के पानी की सच्चाई जानने के लिए एंडी लेविन नाम का एक शख्स आया था। उसने वहां से पानी और कुछ पौधे लिए और चल दिया, लेकिन अचानक वह रास्ता भटक गया। ऐसा उसके साथ कई बार हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
interesting facts about fundudzi water most mysterious lake in the world
फुन्दूजी झील का रहस्य - फोटो : सोशल मीडिया

एंडी लेविन ने जब पानी और पौधा को फेंक दिया, तब जाकर उसे सही रास्ता दिखाई दिया। हालांकि, एक हफ्ते के बाद ही उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
interesting facts about fundudzi water most mysterious lake in the world
फुन्दूजी झील का रहस्य - फोटो : सोशल मीडिया

इस झील का पानी आज भी लोगों के लिए रहस्य ही बना हुआ है। अधिकांश लोग झील के खतरनाक पानी के पीछे किसी जहरीली गैस का उत्सर्जन बताते हैं, लेकिन इसका कोई पुख्ता प्रमाण अब तक नहीं मिल पाया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed