पूरी धरती रहस्य, रोमांच और अजूबों से भरी हुई है। कहीं खूबसूरती तो कहीं जोखिम से भरे रोमांचक जगहें मौजूद हैं। वैसे तो कई डरावनी, खतरनाक, रहस्मय और रोमांच से भरे जगह हैं। लेकिन हम आपको उन रहस्मयी जंगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके बारे में शायद आप अभी तक नहीं जानते होंगे।
धरती की इन 3 रहस्यमयी जगहों के बारे में जानकर रह जाएंगे हैरान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्नैक आईलैंड, ब्राजील
साओ पालो द्वीप स्नैक आईलैंड के नाम से भी जाना जाता है। यह एक रहस्यमयी स्थान है कि आखिर कैसे लाखों की संख्या में यहां साप पैदा हो गए और कब यहां अधिक संख्या में रहने लगे। यहां हर एक वर्ग मीटर में पांच सांप रहते हैं। यहां मौजूद सांपों की गिनती सबसे जहरीले सांपों में होती है।
सुसाइड फॉरेस्ट ओकिघारा, जापान
इस जगह पर साल 2002 में 78 लोगों ने आत्महत्या की थी। यहां के प्राचीन कथा के अनुसार एक बार प्राचीन जापान में जब कुछ लोग अपना भरण-पोषण करने में असमर्थ थे तो उन्हें ओकिघारा के इस जंगल में छोड़ दिया गया था, जहां पर उन सबकी भूख से मौत हो गई थी। जापान में माउंट फुजी की तलहटी में बसा ओकिघारा का जंगल विश्व में सुसाइड फॉरेस्ट के नाम से लोकप्रिय है।
यहां सुसाइड करने वालों की संख्या का इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि सुसाइड किए हुए लोगों की लाशों को हटाने के लिए यहां की स्थानीय पुलिस सालाना अभियान चलाती है।
फ्रेंच कैटकोम्ज
पेरिस में जमीन से बीस मीटर गहराई मे डिजाइन की गई यह जगह कब्रों का तहखाना नाम से लोकप्रिय है। यहां साठ लाख डेड बॉडीज को सजाया गया है। इस तहखाने में मुर्दों की हड्डियों और खोपड़ियों से करीब दो-दो किलोमीटर लंबी दीवार के सहारे बनाया गया है।